राजस्थान चैम्बर द्वारा गीता के माध्यम से व्यवसाय उन्नयन विषय पर विशेष सत्र का आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) उद्योग, व्यापार एवं उद्यमिता के समग्र विकास को प्रोत्साहित करने की अपनी सतत प्रतिबद्धता के अंतर्गत राजस्थान चैम्बर द्वारा अपने सम्मानित सदस्यों एवं संबद्ध सहयोगी संस्थाओं के लिए एक विशेष ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन किया। इस सत्र का विषय है - “भगवद गीता के माध्यम से व्यवसायिक उन्नयन, नेतृत्व विकास एवं प्रबंधन कौशल”।

यह विशेष सत्र Gauraanga Institute of Vedic Education (GIVE) के सहयोग से आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति के अमूल्य ग्रंथ भगवद गीता में निहित सिद्धांतों को आधुनिक व्यावसायिक परिप्रेक्ष्य में समझते हुए, उन्हें व्यवहारिक जीवन एवं व्यापार प्रबंधन में किस प्रकार प्रभावी रूप से लागू किए जाए।

आज के प्रतिस्पर्धात्मक एवं गतिशील व्यावसायिक परिवेश में निर्णय क्षमता, नेतृत्व कौशल, नैतिक मूल्यों का पालन, तनाव प्रबंधन एवं दीर्घकालीन दृष्टिकोण अत्यंत महत्वपूर्ण हो गए हैं। गीता के उपदेश इन सभी पहलुओं पर गहन मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। इस सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों को यह समझने का अवसर मिला कि किस प्रकार कर्मयोग, सकारात्मक सोच, आत्म-अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा जैसे सिद्धांत व्यवसायिक सफलता के मजबूत आधार बन सकते हैं।

इस सत्र को वृन्दावन चन्द्र दास , संस्थापक एवं शिक्षा गुरु, Gauraanga Institute of Vedic Education (GIVE) अपने सम्पूर्ण अनुयाईयो के साथ चैम्बर के सदस्यों को “Essence of Bhagwat Geeta” विषय पर व्याख्यान प्रदान किया । उन्होने कहा की भगवद गीता के सिद्धांत व्यवसाय के क्षेत्र में अत्यंत प्रासंगिक एवं मार्गदर्शक हैं। गीता हमें सिखाती है कि व्यक्ति को अपने कर्म पर पूर्ण निष्ठा के साथ ध्यान केंद्रित करना चाहिए, बिना परिणाम की चिंता किए। यह दृष्टिकोण व्यवसाय में बेहतर निर्णय लेने, तनाव प्रबंधन, नैतिकता बनाए रखने तथा दीर्घकालीन सफलता प्राप्त करने में सहायक होता है। गीता का कर्मयोग, सकारात्मक सोच, आत्म-अनुशासन एवं संतुलित नेतृत्व का संदेश उद्यमियों को चुनौतियों का सामना धैर्यपूर्वक करने तथा संगठन में एक सशक्त एवं प्रेरणादायक कार्य संस्कृति स्थापित करने की प्रेरणा देता है। दास वेदिक शिक्षा एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं तथा उनके व्याख्यान सरल, व्यावहारिक एवं प्रेरणादायक होते हैं। उनके द्वारा गीता के गूढ़ सिद्धांतों को आधुनिक जीवन एवं व्यवसाय से जोड़कर प्रस्तुत किया किया , जिससे प्रतिभागियों को सीधे तौर पर लाभ प्राप्त हुआ।

सत्र के दौरान गीता के प्रमुख सिद्धांतों जैसे :-

-कर्म पर केंद्रित रहना एवं फल की चिंता से मुक्त होना 

-विपरीत परिस्थितियों में धैर्य एवं संतुलन बनाए रखना 

-नैतिकता एवं ईमानदारी के साथ कार्य करना 

-नेतृत्व में स्पष्टता एवं निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना 

-टीम प्रबंधन एवं सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना 

जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की ।

इस अवसर पर चैम्बर के अध्यक्ष डॉ. के एल जैन ने कहा, “आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल आर्थिक प्रगति ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यवसाय में नैतिकता, संतुलन एवं दूरदृष्टि का समावेश भी आवश्यक है। भगवद गीता हमें यह सिखाती है कि किस प्रकार हम अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं। यह सत्र हमारे सदस्यों के लिए एक नई सोच और दिशा प्रदान करेगा।”

राजस्थान चैंबर के अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन,  कार्यकारी अध्यक्ष डी एस भण्डारी,  डॉ. आर. एस. जैमिनी, सुधीर पालीवाल, आत्माराम गुप्ता वरिष्ट उपाध्यक्ष डॉ. अरुण अग्रवाल, , उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश, मानद महासचिव आनंद महरवाल बृज बिहारी शर्मा, विजय गोयल, एन. के. जैन चैम्बर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर योगेश नारायण माथुर, सचिव दिनेश कानूनगो, अतिरिक्त सचिव कन्हैया लाल जांगिड़ सहित उद्योगपति, युवा उद्यमी, स्टार्टअप प्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों की बड़ी संख्या में भागीदारी की एवं लाभ प्राप्त किया ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments