जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम गोविंदगढ़ मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत कस्बे के खादी भवन में चल रही राजकीय कन्या महाविद्यालय को जल्द ही स्वयं का भवन मिलने वाला है। यह भवन कस्बे के राजकीय स्टेडियम के पास कालाडेरा व गोविंदगढ़ रोड के बीच स्थित भूमि पर बनेगा। जगह को लेकर ग्रामीण असमंजस में थे क्योंकि बावरिया की ढाणी के पास भी कॉलेज के लिए भूमि आवंटन हो गई थी, मामले को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताते हुए स्टेडियम के पास ही कालेज बनाने का मुद्दा उठाया था।
मुद्दे को लेकर पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने मुख्यमंत्री स्तर तक अवगत करवाया और जनभावना को देखते हुए स्टेडियम के पास भूमि का उपयोग निश्चित किया। भूमि की स्थिति देखने के लिए सोमवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रामसिंह राजोरिया, कनिष्ठ अभियन्ता बलवीर सिंह, पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी के साथ मौके पर पहुंचे और भूमि को कस्बे सहित आसपास के गांवों की बालिकाओं की पहुंच की दृष्टि से उपयुक्त माना।
सहायक अभियंता ने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, इसके लिए साढ़े चार करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत हो चुका है। इस पर सरपंच महेंद्र कुमार शर्मा ने आभार जताते हुए अधिकारियों को बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग ने पंजाबी ढाबे से लेकर स्टेडियम रोड तो बना दी, लेकिन पुराना बस स्टैंड, पंचायत समिति व थाना चौराहा होकर हाइवे तक जाने वाली रोड जीर्ण-शीर्ण हो चुकी है। इसे भी शीघ्र बनाया जाए।
सरपंच ने पावर हाऊस से विकासनगर सड़क का भी मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस दौरान पंचवटी में भरने वाले पानी से भी ग्रामीणों को निजात दिलाई जाए। इस पर पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गोविंदगढ़ के विकास को सदैव नया आयाम दिया है। पिछले कार्यकाल में कस्बे में सब तहसील और इस कार्यकाल में महिला कॉलेज की सौगात दी गई है। इस पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गिर्राज देवंदा, ब्लाक उपाध्यक्ष बाबुलाल सिंगोदिया, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा व कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार जनहित में बहुत अच्छा काम कर रही है।
रिपोर्ट - भगवान सहाय यादव
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






.jpg)
0 Comments