न्यू शाईन इंटरनेशनल स्कूल में हुआ दृष्टि बाधितों की खेल प्रतियोगिताओं का आगाज

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं शहर में पहली बार दृष्टिबाधितों  की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन दृष्टिहीन क्रीड़ा परिषद अजमेर और श्री दत्तात्रेय नागा आश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है | इस 32 वीं खेल प्रतियोगिता का आयोजन चौमूं शहर के रींगस रोड स्थित, न्यू शाईन इंटरनेशनल स्कूल में मुख्य अतिथि जयपुर जिला प्रमुख रामा देवी चोपड़ा ने फ्लैग होस्टिंग कर किया | कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व सरस्वती माता की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन भी किया गया | सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया |

जयपुर जिला प्रमुख रामा देवी चोपड़ा ने कहा कि दृष्टिबाधित खिलाडी किस प्रकार से इन खेलों को खेलते हैं वो रोमांच भर देता है | ये कहीं पर भी कमजोर नहीं हैं |

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री दत्तात्रेय नाग आश्रम ट्रस्ट के संस्थापक श्री श्री 1008 सागर पुरी महाराज ने कहा कि हम तो गंगा आपके घर लाए हैं देखते हैं कौन कौन दुबकी लगाता है | दृष्टिहीन की सेवा करने वाले के सभी संकट मिट जाते हैं और तरक्की मिलती है |

विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी, ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और स्टार फाउंडेशन की अध्यक्ष रुक्क्षमणी कुमारी, पंडित सांवरमल चतुर्वेदी, भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, क्रीडा परिषद के अध्यक्ष बाबूलाल वसीटा, सचिव लक्ष्मण स्वर्णकार, न्यू शाईन इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर गोवर्धन लाल सैनी, डायरेक्टर रामकरण इंदौरा आदि ने भी संबोधित किया और हरसंभव मदद करने की बात कही |

रुक्क्षमणी कुमारी ने भेंट की खिलाड़ियों को कम्बल :-

ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और स्टार फाउंडेशन की अध्यक्ष रुक्क्षमणी कुमारी ने सभी दृष्टि बाधित खिलाडियों को सर्दी को देखते हुए कम्बल भेंट की |

इसके बाद शतरंज, रस्साकशी, क्रिकेट, कबड्डी ,दौड़,भाला फेंक, डिस्कस थ्रो, लोंग जंप, पंजा लड़ाई, आदि के खेल शुरू हुए | आए हुए अतिथियों और लोगों ने दृष्टि बाधितों के खेल को देखकर दांतों तले अंगुली दबा ली और कहा कि देखो किस प्रकार से दृष्टिबाधित होते हुए भी यह अपने खेल को अंजाम दे रहे हैं | इस प्रतियोगिता में राजस्थान प्रदेश के कोने-कोने से 250 दृष्टिहीन खिलाड़ी भाग ले रहे हैं 

इस दौरान स्कूल सचिव राहुल सैनी, मोरीजा उपसरपंच सुदर्शन शर्मा, एमबी स्वीट से मदनलाल बागड़ा, मेघा सैनी, प्रेम सैनी, संतोष सैनी, सत्यनारायण गंगवाल, राजेश सैनी, रमेश सैनी, ओम प्रकाश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments