कितनी होगी कोरोना की नेजल वैक्सीन की कीमत, हो गया साफ

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नई दिल्ली (संस्कार सृजन) कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार अलर्ट पर है | सरकार ने नेजल वैक्सीन को बीते हफ्ते मंजूरी दे दी | जल्द ही वैक्सीन उपलब्ध होगी | वहीं अब सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नेजल वैक्सीन की कीमत एक हजार रुपये हो सकती है | इसमें वैक्सीन की कीमत 800 रुपये होगी | वहीं जीएसटी और हॉस्पिटल चार्ज को मिलाकर ये 1000 रुपये की मिलेगी |


पिछले हफ्ते ही भारत बायोटेक की इंट्रानेजल वैक्सीन iNCOVACC को कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया गया था | अब पता चला है कि वैक्सीन कीमत 800 रुपये होगी और इस पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगा |

जनवरी के अंत तक होगी उपलब्ध - इंट्रानेजल वैक्सीन को पहले को-वैक्सीन या कोविशील्ड के साथ पूरी तरह से टीका लगाए गए लोगों के लिए बूस्टर शॉट के रूप में अप्रूव किया गया था | मीडिया रिपोर्ट्स के मुताहिक, जनवरी के अंत तक ये उन लोगों के लिए उपलब्द होगी जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली है |

150 रुपये तक हो सकता है हॉस्पिटल चार्ज - मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, प्राइवेट अस्पतालों को कोरोना वैक्सीन की हर डोज के लिए 150 रुपये तक चार्ज करने की अनुमति दी गई है | इसी राशि को जोड़कर नेजल वैक्सीन की कीमत 1000 रुपये हो सकती है | नेजल वैक्सीन को सेंट लुइस में वाशिंगटन विश्वविद्यालय की लाइसेंस प्राप्त तकनीक पर विकसित किया गया है |

भारत में कोरोना की स्थिति - भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 157 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,77,459 पर पहुंच गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,421 रह गई है | वहीं एक शख्स की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों की संख्या 5,30,696 हो गई है | देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है | संक्रमण की दैनिक दर 0.32 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.18 प्रतिशत है |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments