30 देशों की सुंदरियां जयपुर में,15 अक्टूबर को बिखेरेंगी रैंप पर जलवे

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) गुलाबी नगरी जयपुर में आयोजित होने वाले फैशन शो में रूस से लेकर भूटान, श्रीलंका जैसे देशों से आई टॉप सुपर मॉडल्स जयपुर पहुंच चुकी हैं। 15 अक्टूबर को होने वाले मेगा इवेंट में हिस्सा लेने से पहले इन सुंदरियों ने एक अवॉर्ड फंक्शन नाइट में अपने जलवे बिखेरे।

आठवें इवेंटिस्थान 2022, की धमाकेदार अवॉर्ड फंक्शन नाइट में तब चार चांद लग गए जब दुनियाभर की सुपर मॉडल्स ने एंट्री मारी। स्पेशल गेस्ट के तौर पर इवेंट में शिरकत करने वाली इन मॉडल्स ने सेल्फ डिजाइन ड्रैस पहनकर अपनी-अपनी कंट्री को रिप्रेजेंट किया।

गौरतलब है कि राजस्थान की वेडिंग डेस्टिनेशन दुनिया भर में खास पहचान रखती हैं। इसे हब बनाने के उद्देश्य से देशभर के करीब 250 दिग्गज इवेंट मैनेजर इवेंटिस्थान-2022 में पहुंचे थे। इस फंक्शन में केरल, तेलंगाना, कर्नाटक, हैदराबाद से लेकर दिल्ली, मुंबई के इवेंट एक्सपर्ट ने भी शिरकत की। इस इवेंट में सुपर मॉडल वर्ल्ड वाइड- 2022 इवेंट की टॉप फाइनलिस्ट मॉडल्स ने शिरकत कर चार चांद लगा दिए।

यह मेगा इवेंट शहर में 15 अक्टूबर को होगा। कॉम्पिटिशन के तहत शहर में 3 चरणों में विभिन्न थीम बेस्ड राउंड होंगे, जिसमें सुपर मॉडल कैटवॉक करेंगी। सीकर रोड स्थित मिरेकल रिसोर्ट में आयोजित होने वाले मेगा इवेंट में मॉडल्स अपने देश की राष्ट्रीय पोशाक, इवनिंग गाउन आदि थीम पर सुपर मॉडल्स अपने देश की संस्कृति का परचम लहराएंगीं।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004



Post a Comment

0 Comments