गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!
जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं तहसील के गोविंदगढ़ स्थित राजस्थान खादी विकास मंडल जमुनापुरी में आज 13वें दिन भी गोविन्दगढ़ खादी कर्मचारी संघ के सदस्यों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। सभी कर्मचारी वेतन, बोनस, अवकाश भुगतान दिलवाने एवं खादी विकास मंडल संचालन समिति के भ्रष्टाचार की निष्पक्ष मांग कर रहे हैं।
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शंकर लाल यादव ने बताया कि मांगों को लेकर खादी मंत्री, जिला कलेक्टर, विधायक रामलाल शर्मा, उपखंड अधिकारी चौमूं को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है | वेतन नहीं मिलने से घर खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है | ऐसे में मजबूर होकर धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से वेतन नहीं मिलने पर इस बार काली दीपावली मनाने का निर्णय लिया है।
मंत्री कन्हैया लाल यादव ने बताया की खादी विकास संचालन मंडल व संचालन मंडल सचिव राजेंद्र अग्रवाल के द्वारा खादी विकास मंडल में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। संचालन मंडल के द्वारा कर्मचारियों के साथ शोषण किया जा रहा है।
इस दौरान गोविन्दगढ़ खादी कर्मचारी संघ के महामंत्री प्रहलादराय वर्मा, उपाध्यक्ष महेश चंद बुनकर, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, विमल जैन, ललित राजोरिया,दिलीप सिंह राजावत सहित आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004





0 Comments