आम आदमी पार्टी:स्कूल-बिजली होंगे फ्री,राजस्थान में दिल्ली मॉडल, 200 सीटों पर लड़ेगी आप पार्टी

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) वर्ष 2023 में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भी तैयारियों में जुट गई है। पार्टी नेताओं के लगातार हो रहे जयपुर दौरे और नए सदस्यों को जोड़ने के लिए चला अभियान इस बात के संकेत दे रहा है।

आप विधायक शिवचरण गोयल ने बताया कि पार्टी राजस्थान में अरविंद केजरीवाल दिल्ली जैसा लाभार्थी मॉडल लागू करेंगे। इस मॉडल के तहत बिजली-स्कूल जैसे सर्विसेज फ्री होंगी। गुजरात चुनाव निपटते ही पार्टी का पूरा फोकस राजस्थान पर होगा

गोयल ने कहा कि राज्य की सभी 200 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे। 2023 के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल सबसे बड़े स्टार प्रचारक होंगे। साथ में पंजाब CM भगवंत मान भी यहां चुनावी सभाएं करेंगे। जल्द ही जयपुर में केजरीवाल बड़ी सभा कर चुनावी अभियान का आगाज करेंगे।

सूत्रों के अनुसार केजरीवाल ने पूरे राजस्थान में आम आदमी पार्टी की हवा का जायजा लेने अपने कुछ करीबी और विश्वसनीय विधायकों को राजस्थान भेजा है। इनमें दिल्ली की मोती नगर विधानसभा सीट से आप विधायक शिवचरण गोयल भी हैं।

राजस्थान में CM फेस प्रदेश का ही होगा। पार्टी ने प्रदेश में संगठन का स्ट्रक्चर बनाने का काम तेज कर दिया है। साथ ही मेंबरशिप ड्राइव तेजी से बढ़ाने के लिए फोन पर मिस्ड कॉल से सदस्य भी बनाए जा रहे हैं। पंजाब की तरह राजस्थान में भी चुनाव से पहले बड़ा सर्वे करवाया जाएगा।

जिन कैंडिडेट के जीतने के अच्छे चांस होंगे और अच्छी छवि होगी, उन्हें चुनाव लड़ाया जाएगा। उम्मीदवार जनता की पसंद के ही होंगे। पहले एक बेसिक सर्वे होगा। फिर चुनाव के नजदीक कैंडिडेट्स का सर्वे होगा। राजस्थान में जनता का रुख भांपने आई टीम में आप विधायक शिवचरण गोयल भी शामिल हैं |

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments