गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!
जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन)
हाथों में मेहंदी रची पिया तेरे नाम की।
माथे पे बिंदिया सजी पिया तेरे नाम की।।
कंगन करे खनखन पायल करती छमछम।
दिल मे सजती है छवि पिया तेरे नाम की।।
करवा लेकर हाथ मे चाँद सच का देखूँगी।
संग पिया के रहकर सुख ही सुख देखूँगी।।
न लालच है मुझे कोई न कोई लालसा है।
दीर्घायु हो पिया मेरे बस इतना ही माँगूँगी।।
करवा चौथ के दिन बेसब्री का बांध टूट जाएगा।
पिया के सुंदर मुखड़े का दीदार भी हो जाएगा।।
वो घड़ी आ गई आसमां का चांद शर्मा जाएगा।
जब मेरे पिया का मुखड़ा छलनी में नज़र आएगा।।
काजल बिंदिया कंगन मेहंदी सब तुम्हारे लिए हैं पिया।
मैं सोलह श्रृंगार करती हूँ सजती हूँ तुम्हारे लिए पिया।।
वक़्त का तकाजा है रिश्ते बिखर रहे हैं परिवार टूट रहे।
लेकिन विश्वास से बना हमारा रिश्ता मजबूत है पिया।।
राकेश से वर मांगती हूँ हे शशि मुझे सुहागिन रखना।
पति का स्नेह मिले मुझे सानिध्य उनला बनाए रखना।।
भाव से परिपूर्ण रिशा समर्पण एक दूजे का बनाए रखना।
ये जीवन की गाड़ी चौथ माता यूँ ही आगे चलाते रखना।।
कवि - डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित, भवानीमंडी जिला झालावाड
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004






0 Comments