गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!
जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) स्पिक मैके के जयपुर चैप्टर की ओर से युवाओं के बीच भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भपंग वादन के सर्किट में MNIT, रामबाग सर्किल स्थित सुबोध पब्लिक स्कूल, आईआईएस यूनिवर्सिटी और ज्ञान विहार स्कूल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये ।
प्रसिद्ध लोक कलाकार और भपंग वादक यूसुफ खान तथा साथी कलाकारो ने गणेश स्तुति से कार्यक्रम की शुरूआत की। अपनी लोकगायकी के माध्यम से कलाकारों ने सभी देवी देवताओं का आह्वान किया।
जयपुर चैप्टर कोऑर्डिनेटर डॉ. मृणाली कांकर ने बताया कि राजस्थान के मेवात क्षेत्र से संबद्ध कलाकारो ने अत्यन्त मधुर सुरों में लोककला का परिचय दिया | जीवन में 'टर्र' की उपयोगिता पर मनोरंजक प्रस्तुति दी और धार्मिक सद्भाव, भाईचारा और मानवता का संदेश देते हुए लोकगायकी की महत्ता स्थापित की। उन्होंने कार्यक्रम में महिला सम्मान, भ्रूण हत्या जैसे सामाजिक संदेशों के साथ गीत गाए।
कलाकारो ने 'दमादम मस्त कलंदर' और 'छाप तिलक' गा कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया प्रसिद्ध भपंग वादक यूसुफ खान ने भपंग वाद्य की उत्पत्ति के बारे में जानकारी दी। उनके साथ भपंग वादन में महमूद खान, जाकिर खान और आनंद ने साथ दिया, जबकि हारमोनियम पर कमरूद्धीन, ढोलक पर छलिया और गायन में असलम भारती एवं राजेश ने संगत दी। कार्यक्रम में सुबोध स्कूल की प्राचार्य कमलजीत यादव, IIS यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो टी एन माथुर एवं ज्ञान विहार स्कूल के प्राचार्य राकेश उपाध्याय ने सभी कलाकारों को धन्यवाद ज्ञापित किया। सभी स्थानों पर करीब 300-400 विद्यार्थी और शिक्षक- शिक्षिकाएं इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जयपुर में इस प्रकार के सर्किट आगे भी आयोजित किए जाएंगे।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004






0 Comments