समान वेतन हेतु जालौर जन जाग्रति सभा में संपन्न 11 नवंबर 2022 को जयपुर में होगी महारैली

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जालौर / जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति द्वारा सचिवालय के समान वेतनमान सहित अपने 9 सूत्री मांग पत्र के समर्थन में दिनांक 11 नवंबर 2022 को जयपुर में एक प्रदेश स्तरीय महारैली का आयोजन किया जाएगा । इसके लिए राजस्थान के सभी जिलों के दौरों के अंतर्गत जालौर में पंचायत समिति जालोर के मीटिंग हॉल में एक सभा आयोजित की गई। 

उल्लेखनीय है कि संघर्ष समिति द्वारा गत वर्ष वेतन कटौती वापस करवाने तथा कैडर रिव्यू कर पदोन्नति के पदों की संख्या में वृद्धि करवाने में सफलता प्राप्त की गई थी | परंतु कनिष्ठ सहायक का आरंभिक वेतन 25500, सहायक प्रशासनिक अधिकारी को ग्रेड पे 4200, संस्थापन अधिकारी से उपर एक नया पद उप निदेशक प्रशासन ग्रेड पे 8700 का सृजन करने, पूरे सेवाकाल में 3 एसीपी 9, 18, 27 वर्ष के स्थान पर चार एसीपी 8,16, 24, 32 करने, पदोन्नति हेतु अनुभव में पूर्ण शिथिलता देने तथा सेवा अवधि के आधार पर अनुभव में छूट देने सहित 9 सूत्री मांगपत्र सरकार के समक्ष लंबित है। 

वेतनमान में अधीनस्थ मंत्रालयिक संवर्ग वर्ष 2013 से वर्ष 2021 के मध्य बिल्कुल दीन हीन हो गया था तथा अत्यन्त निराश था। वेतन काट लिया गया, पदोन्नति के पद काट दिए गए तथा मंत्रालयिक महासंघ इन मुद्दों पर चुप्पी साधे रहा। संघर्ष समिति के प्रमुख सदस्य राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ द्वारा 31 दिन तक की गई | भूख हड़ताल के अतिरिक्त किसी न इसका विरोध नहीं किया। संघर्ष समिति द्वारा दिनांक 9 सितंबर 2021 को जयपुर में एक विशाल रैली का आयोजन कर तथा दीपावली पर शीर्ष पदाधिकारी द्वारा भूख हड़ताल का कार्यक्रम दिए जाने के पश्चात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा संघर्ष समिति को बुलाकर वेतन कटौती तथा पदोन्नति के पदों की बहाली का आश्वासन दिया। संघर्ष समिति द्वारा मुख्यमंत्री सहित वितरण कार्मिक विभाग के प्रमुख शासन सचिवों के समक्ष मजबूती से अपना पक्ष रखा । फलस्वरूप सरकार द्वारा वेतन कटौती वापस ले ली गई और पदोन्नति के पदों में भी वृद्धि की गई। 

अतः मान सम्मान बहाली के लिए राज्य के मंत्रालयिक कर्मचारियों को संघर्ष समिति के बैनर तले एकजुट कर संगठित एकता की ताकत के साथ सरकार के समक्ष विसंगतियां दूर करवाना प्रमुख लक्ष्य है। जालौर में आयोजित सैंकड़ों कर्मचारियों की सभा को संघर्ष समिति के संयोजक मंडल सदस्य गजेंद्र सिंह राठौड़, राजेश पारीक, महेंद्र सिंह धायल, देवेंद्र सिंह नरूका, छोटे लाल मीणा, नागेंद्र सिंह नाथावत, ओम प्रकाश चौधरी, अजय चौहान आदि कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया एवं 11 नवंबर की रैली में शामिल होने का संकल्प लिया। इसके पश्चात सिरोही, पाली, ब्यावर एवं अजमेर में भी सभाएं की जाएगी।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments