राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी आमेर ने जन समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

आमेर / जयपुर (संस्कार सृजन) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी आमेर ने राजस्थान प्रदेश की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर युवा नेता कमलेश चौधरी के नेतृत्व में रामपुरा डाबड़ी उपखंड अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा | प्रदर्शन के दौरान आरएलपी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए | ज्ञापन सौंपने वालों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन में बताया कि प्रदेश की जनता वर्तमान समय में अनेक गंभीर समस्याओं से जूझ रही है | प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, जिससे आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है | साथ ही नेट परीक्षा पेपर लीक जैसी घटनाओं ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का विश्वास कमजोर किया है | बढ़ती महंगाई के कारण आम नागरिकों का जीवन कठिन होता जा रहा है | डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का सीधा प्रभाव परिवहन एवं आवश्यक वस्तुओं के दामों पर पड़ रहा है | इसके अलावा प्रदेश में पीने के पानी की गंभीर समस्या भी बनी हुई है | 

प्रदेश महामंत्री छुट्टन यादव ने बताया कि महंगाई की मार आमजन पर पड़ रही है जिससे उनका जीवन यापन करना भी दूभर हो गया है | प्रदेश में कहीं पर भी कानून का राज दिखाई नहीं देता |

वहीं आमेर के युवा नेता कमलेश चौधरी ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की महंगाई से सभी चीजों के दाम बढ़ गए हैं | अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आर्थिक सुनामी आने की पूरी-पूरी संभावना है |

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश प्रभारी शंकर नारौलीया, सोहन चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी ,मुकेश यादव, रामजीलाल मंडोलिया, ताराचंद सुंडा, लेखराज जाट, राजू सोड, तूफ़ान बुरी, अमन चौधरी, मन्नालाल जाट, मुकेश ओला, संजय नसीर, विनय यादव, लालचन्द, विनोद यादव, सीताराम सैनी, कृष्ण मावलीया, दौलत यादव, हरीकिशन, महावीर सहित कई लोग मौजूद रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments