सैनी समाज की महा आक्रोश रैली आयोजित, समाज के सभी प्रतिष्ठान बंद रख किया शक्ति प्रदर्शन

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लक्ष्मणगढ़ (संस्कार सृजन) सैनी समाज की ओर से आज विराट महा आक्रोश रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया । आक्रोश रैली जयपुर में गिरफ्तार 84 सैनी बन्धुओं की रिहाई, दर्ज मुकदमे वापस व आरक्षण सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर निकाली गई।

महाआक्रोश रैली सैनी बालाजी मंदिर से रवाना होकर पंचायत समिति, पक्की प्याऊ,कबूतरिया कुआं,खाटू की कुई, घंटाघर, दुजोदवाला मार्केट,पुराना बस स्टैंड, चौपड़ बाजार, मुरली मनोहर मंदिर,होते हुए एसडीएम कोर्ट पहुंची जहां सैनी समाज के अध्यक्ष के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। 

मह आक्रोश रैली में करीब एक हजार बाईकों पर दो हजार से अधिक समाज बन्धुओं ने हाथ तख्ती के साथ नारेबाजी करते हुए नजर आए। सैनी समाज के शक्ति प्रदर्शन मे समाज के सभी प्रतिष्ठानों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रख समर्थन देकर रैली में शामिल हुए । हाथ में तख्तियां व झण्डे के जमकर नारेबाजी की। समाज के युवाओं ने रैली नहीं यह रैला है, मालियों का मैला है। सैनी समाज जिंदाबाद व गिरफ्तार समाज बन्धुओं को रिहा करो रिहा करो के गगनभेदी नारों के बीच संयमित व अनुशासित ऐतिहासिक रैली निकाली। महा आक्रोश रैली के दौरान हाथ ठेले वाले से लेकर चाय की थड़ी तक परचूनी की दुकान से लेकर शोरूम तक के सभी सैनी समाज के प्रतिष्ठान बंद रहे। रैली  का समापन एसडीएम को ज्ञापन देकर किया तथा सैनी बालाजी मंदिर मे सभा की सभा को समाज के जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्ध जनों ने सम्बोधित किया।

रिपोर्ट :- बाबूलाल सैनी 

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " गौ रक्षकों को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments