लम्पी रोग के उपचार के लिए ठोस कदम उठाने के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नीमकाथाना (संस्कार सृजन) माकपा ने गायों में लंपी रोग के उपचार को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम नीमकाथाना को ज्ञापन दिया है ।


माकपा तहसील सचिव कॉमरेड रोशन लाल गुर्जर ने बताया कि आज गायों में लंपी रोग का उपचार व मुआवजा दिलाने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया गया है। माकपा नेता कॉमरेड गोपाल सैनी ने कहा कि गायों में आयी भयंकर बीमारी लंपी का सरकार की ओर से कोई ठोस उपचार नहीं किया जा रहा है।

ग्रामीण अपने स्तर पर उपचार कर रहे हैं लाखों गायें उपचार के अभाव में मर गई इसलिए सभी अस्पतालों में दवाई के कीट उपलब्ध करवाकर तेजी से गायों का उपचार करवाया जाए । गायों की मृत्यु से गौ-पालकों को काफी हानि हुई है इसलिए मृतक गायों का उचित मुआवजा भी दिया जावें। मृतक गायें खुले में डालने से बीमारी तेजी से बढ़ रही है इसलिए ग्राम पंचायतों को मृतक गायें खुले में न डालकर खड्डा खोदकर दबाने के लिए पाबंद किया जावे। 

गायों की स्टांप पर राजस्व शुल्क 20 प्रतिशत सरकार ले रही है उसका लेखा जोखा दिया जाए एवं उस पूरी राशि को लंपी बीमारी पर रोक लगाने के लिए दवाई में काम लिया जावे। बाजरा की खरीद की एमएसपी दर निर्धारित की जाए तथा मंडियों में खरीद शुरू की जावे ।विद्युत बिलों में बढ़ी हुई राशि आने पर उसे वापस लिया जावे । 

ज्ञापन देने वालों में माकपा तहसील सचिव कॉमरेड रोशन लाल गुर्जर, कॉमरेड गोपाल सैनी, कॉमरेड विनय प्रकाश सैनी, कॉमरेड कैलाश सोनी, कॉमरेड बलवीर यादव, कोमटेड सतीश इंसा, कॉमरेड के एन संतोषी, कॉमरेड खाजूदीन, कॉमरेड ओमप्रकाश सैनी आदि मौजूद रहे ।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " गौ रक्षकों को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments