गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

सीकर (संस्कार सृजन) एसएनकेपी कॉलेज नीमकाथाना को पानी में डूबने से बचाने को लेकर डीवाईएफआई ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया।

भारत की जनवादी नौजवान सभा तहसील अध्यक्ष गोपाल सैनी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र नीमकाथाना की ऐतिहासिक व गौरवशाली सेठ नंद किशोर पटवारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमकाथाना को डूबने से बचाने व अतीत को बनाए रखने को लेकर भारत की जनवादी नौजवान सभा नीमकाथाना ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपखंड अधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार को ज्ञापन दिया।

सैनी ने बताया कि आजादी के बाद नीमकाथाना के दानवीर सेठ के पुत्र-पोत्रों ने विधानसभा क्षत्र नीमकाथाना की गरीब, पिछड़ी एवं वंचित जनता के लिए 1960-65 में सेठ नंदकिशोर पटवारी राजकीय महाविद्यालय का निर्माण कर सरकार से महाविद्यालयी शिक्षा की शुरुआत की थी वो दानदाता कितनी दूरदर्शी सोच के रहे होंगे तत्कालीन समय इस महाविद्यालय में श्रीमाधोपुर, खंडेला, अजीतगढ़, उदयपुरवाटी, खेतड़ी, सिंघाना, कोटपुतली तक के छात्र पढ़ते थे।

इस महाविद्यालय का भवन निर्माण आधुनिक निर्माण कला को भी पीछे रखता है। आगामी 100 वर्षों में भी इसके एक-एक कमरे की उपयोगिता बरकरार रहेगी आज यह महाविद्यालय शेखावाटी विश्वविद्यालय का सबसे बड़ा महाविद्यालय है। 1990 - 2000 के बीच जब बहुत वर्षा होती (आज से7-10 गुना) थी तब भी महाविद्यालय के सामने पानी नहीं भरता था। 

1995 और इसके बाद नगरपालिका नीमकाथाना की अकर्मण्यता, अल्प सोच एवं भूमाफियाओं से सांठ-गांठ के कारण आज इस महाविद्यालय का मुख्य गेट 2.5 फिट नीचे है तथा वर्तमान सड़क की ऊंचाई बढ़ाने के साथ में 2.5 फिट नीचे ओर हो जायेगा। यदि भविष्य में भारी वर्षा आयी तो सम्पूर्ण महाविद्यालय भवन एवं परिक्षेत्र पानी में डूब जायेगा क्योंकि इसके चारों ओर पानी का कोई निकास नहीं है।

1. महोदय पिछले 20- 25 वर्षों से नगरपालिका नीमकाथाना पर बौद्धिक वर्ग का आधिपत्य रहा है लेकिन पद का दुरुपयोग करते हुए वर्षा पानी निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जिससे आज महाविद्यालय डूबने के कगार पर आ गया है ।

2. महोदय महाविद्यालय के सामने मानसरोवर कॉलोनी भूमाफिया द्वारा अवैध रूप से बसायी गयी जिससे नियमों की पालना नहीं होने से 200 बीघा का पानी महाविद्यालय के सामने आकर इक्कट्टा होता है । 

3. दो वर्ष पहले मानसरोवर कॉलोनी का पानी कॉलेज के सामने नहीं आता था जो आज आकार भरता है जो पूर्ण रूपेण गलत है । 

4. नगरपालिका नीमकाथाना में वर्षा ऋतु में पिछले 4-5 वर्ष में 50 लाख से ज्यादा रुपए पानी निकालने में खर्च कर दिए उतने रुपए में तो 1995 के लेवल तक का पानी सिरोही नदी/ भावरिया की ढाणी नदी में/ गुमानसिह की ढाणी में निकाला जा सकता है ।

5. नगरपालिका नीमकाथाना द्वारा खेतड़ी मोड़ व गजानंद मोदी स्कूल लेवल एक करने में है जिससे महाविद्यालय आगामी 5- 10 वर्ष में 10 फिट गहरा खाईनुमा या जलमहल बन जायेगा । 

गोपाल सैनी ने बताया कि इसके समाधान लिए उपखंड अधिकारी से नीमकाथाना विधानसभा के गौरव को बचाने के लिए पांच मांगे की है -

1. वर्ष 1990- 1995 के लेवल वाले महाविद्यालय के पुराने गेट को खोदकर निकाला जाए ।

2. उस गेट के लेवल से आधा फिट नीचे सड़क बनाकर दोनों तरफ 2-2 फिट चौड़ी नाली बनाई जाए ।

3. महाविद्यालय के सामने की दुकान मानसरोवर कॉलोनी, सब्जी मंडी, बस डिपो के पानी की निकासी दक्षिणी दिशा से     6.5 - 7 फिट गहरे नाले से पुनः शुरू की जाए ।

4. महाविद्यालय के सामने वाले समस्त पानी जो गजानंद मोदी स्कूल से खेतड़ी मोड़ कॉम्पलेक्स तक का है की दोनों नालियों को अंडर ग्राउंड नाले से सिरोही नदी या बुगदा या शनि मंदिर या जोड़ला जोहड़ा या छावनी मोड़ में  डाला जाकर महाविद्यालय को बचाया जावे जैसा कि सीकर शहर में एस के  कॉलेज का है । 

5. महाविद्यालय चार दीवार के बाहर के अतिक्रमण को हटाया जाए । 

विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में भारत की जनवादी नौजवान सभा तहसील अध्यक्ष गोपाल सैनी, मुकेश, दिनेश, सुनील, संदीप, सुरेंद्र, मखन लाल, मोहन, किशन लाल, महेंद्र, संतोष, रतन, प्रकाश, समर्थ, नितेश, राकेश, सचिन, सुभाष चंद, लोकेश, दयाराम आदि नौजवान मौजूद रहे ।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " गौ रक्षकों को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004