Chandra Grahan 2022: साल का पहला चंद्रग्रहण कल, 80 साल बाद बन रहा ये दुर्लभ संयोग

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) साल का पहला चंद्रग्रहण कल लगेगा। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य के अनुसार, यह चंद्रग्रहण वैशाख पूर्णिमा पर विशाखा नक्षत्र और वृश्चिक राशि में लगेगा।



इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी लग रही है। बुद्ध पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण दोनों परिघ योग में होंगे। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि ग्रह-नक्षत्रों का ऐसा संयोग 80 साल बाद बनने जा रहा है।


 8 साल दशक बाद बनने वाले इस संयोग से चार राशियों के लोगों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ेंRashifal :15 मई को सूर्य गोचर से इन राशियों पर होगी सूर्यदेव की विशेष कृपा

कर्क - साल के पहले चंद्रग्रहण पर कर्क राशि वालों के लोगों को संभलकर रहना होगा। संतान से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। बच्चों के करियर और स्वास्थ्य के लिहाज से यह ग्रहण अच्छा नहीं है। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। धन संचय करने में दिक्कत आ सकती है।

यह भी पढ़ें - प्रियदर्शिनी की बतियन की गली का ग्रैंड फिनाले आज

तुला - साल के पहले चंद्रग्रहण पर तुला राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। आपके लिए बहुत ज्यादा उत्साह हानिकारक साबित हो सकता है। आंख बंदकर किसी व्यक्ति पर विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। वाणी पर संयम बरतें। किसी पर टिप्पणी करने से पहले विचार कर लें।

यह भी पढ़ें - एमवीएस फाउंडेशन ने किया राजस्थान महिला हॉकी टीम की कप्तान मनीषा बागड़ा का स्वागत

धनुधनु राशि के वालों की इस दौरान मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। वर्कप्लेस पर आपकी इमेज खराब हो सकती है। वाणी पर संयम न बरतने से बड़ा नुकसान हो सकता है।मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक तंगी घेर सकती है।

यह भी पढ़ें - मंत्री जोशी के बेटे को गिरफ्तार करने जयपुर आई दिल्ली पुलिस

मकर- मकर राशि वालों के लिए यह ग्रहण अच्छा नहीं है। आपकी राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के जातक शनि की साढ़े साती से पीड़ित हैं। इसलिए आपको ग्रहण काल में सावधान रहने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिए फैसलों का बुरा नतीजा हो सकता है। 

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004. 

Post a Comment

0 Comments