मंत्री जोशी के बेटे को गिरफ्तार करने जयपुर आई दिल्ली पुलिस

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस शनिवार देर रात जयपुर पहुंची। रोहित पर युवती से कई बार रेप का आरोप है। पुलिस टीम ने महेश जोशी के घर पर तलाशी ली, लेकिन रोहित वहां नहीं मिला।। यहां नौकर और मंत्री की बहू मिली।

राजस्थान के मंत्री महेश जोशी और रेप का आरोपी रोहित जोशी

मंत्री के घर की तलाशी से पहले दिल्ली पुलिस ने जयपुर पुलिस को जानकारी दी थी। इसके बाद जयपुर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित महेश जोशी के निजी आवास पर रविवार सुबह करीब 4 बजे तक सर्च ऑपरेशन चला। अब टीम महेश जोशी के सरकारी आवास को सर्च करेगी।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि रोहित जोशी के खिलाफ दिल्ली के सदर बाजार थाने में जयपुर की युवती ने रेप का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने रोहित से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन बंद है। रोहित के नहीं मिलने पर मंत्री के निजी आवास पर नोटिस चस्पा किया गया। नोटिस में रोहित को 18 मई दोपहर 1 बजे से पहले थाने में पेश होने के लिए कहा गया है।

8 मई को जयपुर की युवती ने दिल्ली के सदर बाजार थाने में मंत्री महेश जोशी के बेटे के खिलाफ रेप, कुकर्म मारपीट और धमकी जैसे संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने दिल्ली में अपने साथ हुए रेप और अननैचुरल सेक्स (कुकर्म) का दर्द बयां किया था।

पीड़ित ने बताया कि किस तरह रोहित उससे जबरन संबंध बनाता था। इनकार करने पर बिस्तर से बांध देता था, फिर रेप और अननैचुरल सेक्स करता था। होटल और सार्वजनिक जगहों पर उसे मारता-पीटता रहा। विरोध करती तो पिता के रसूख की धौंस देता। युवती रोहित से इतना परेशान हो चुकी थी कि उसने सुसाइड तक की कोशिश की थी।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004. 

Post a Comment

0 Comments