Rashifal :15 मई को सूर्य गोचर से इन राशियों पर होगी सूर्यदेव की विशेष कृपा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 15 मई 2022 को  रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। खास बात यह है कि 15 मई को सूर्य राशि परिवर्तन भी है। ग्रहों के राजा सूर्य अपनी उच्च राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 15 मई 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। 

मेष राशि - मन अशान्त हो सकता है। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखने का प्रयास करें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। फिर भी लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

वृष राशि - आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्ति के साधन बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य

मिथुन राशि - मन में आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती है। धार्मिक संगीत में रुचि रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।

कर्क राशि - आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के भी प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार हो सकता है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

सिंह राशि - परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कार्यों में दिलचस्पी बनी रहेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कन्या राशि - मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। संचित धन में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है।

तुला राशि - मानसिक शान्ति‍ रहेगी। फिर भी आत्म संयत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि - परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। रहन-सहन भी अव्यवस्थित रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मन परेशान हो सकता है। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

धनु राशि - कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार एवं मित्रों का साथ भी मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। घर की सुख-सुविधा के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। संयत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं।

मकर राशि - बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कुंभ राशि - मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पिता का सानिध्य मिलेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से कोई रुका हुआ काम बन सकता है।

मीन राशि - कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments