जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेवा भारती समिति द्वारा स्थानीय बालिका आदर्श विद्या मंदिर, केशव नगर में कल होने वाले सर्वजातीय विवाह सम्मलेन के लिए पांडाल सज धज कर तैयार हो गया है। महिला मंडल द्वारा वधु को दिए जाने वाले उपहारों के किट बनाकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
आयोजन समिति द्वारा बारात स्थल खंडेलवाल धर्मशाला में स्वागत की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। विभिन्न व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा बारात का पुष्प वर्षा एवं स्वागत द्वारों से स्वागत किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि चौमूँ में सर्वजातीय सामूहिक विवाह पहली बार होने जा रहा है जिसमें पाँच समाजों के पाँच जोड़े परिणय सूत्र में बंधेगे। यह समाज में सामाजिक समरसता का एक प्रशंसनीय प्रयास है।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम प्रातः 8 बजे बारात गाजे-बाजे व लावाजमा के साथ व वर घोड़ी पर बैठकर गढ़ गणेश मंदिर से लक्ष्मीनाथ जी के चौक, चौपड़, मेठी शेरवानी की गली से होते हुए विवाह स्थल बालिका आदर्श विद्या मंदिर पहुंचेगी।
इसके पश्चात 10:15 बजे तोरण का कार्यक्रम रहेगा। 11:15 बजे वरमाला का कार्यक्रम रहेगा। 12:15 बजे वैदिक रीति से फेरे संपन्न होंगे व प्रीतिभोज रहेगा। वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान करने के लिए जगद्गुरु अवध बिहारी देवाचार्य सिद्ध पीठ वीर हनुमान धाम, प्रेमदास जी महाराज महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर खेड़ापति आश्रम, हरिकृष्ण दास जी महाराज ग्वालिया बाबा अंजनी हनुमान धाम सहित अनेक संत महंत धर्माचार्य उपस्थित रहेंगे।
सेवा भारती राजस्थान के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मूलचंद सोनी तथा प्रांत संगठन मंत्री द्वारका प्रसाद कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि रहेंगे। इसके साथ ही क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक, राजनैतिक, व्यापारिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं विविध क्षेत्रों में कार्यरत संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे |
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.







.jpg)
0 Comments