"तारे जमीं पर सारे स्टेज पर" 30 दिवसीय बाल नाट्य कार्यशाला का जयपुर में हुआ आग़ाज़

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) बच्चे! जिनमें आपार संभावनाएं होती हैं किसी भी भाव को परखने की, किसी भी विचार को समझने की,लेकिन समय या परिस्थितियों के अभाव में वह अपनी भावनाएं प्रकट नहीं कर पाते | बच्चों की जिज्ञासाएं आज के समय में मोबाइल फोन तक सीमित होकर रह गयी हैं | ऐसे में उन्हें एक ऐसे मंच की ज़रूरत है जहां वह खुले दिल से अपने व्यक्तित्व का विकास कर सके । 

वह अपनी सोच सकारात्मक कर सकें तथा रंगमंच की विभिन्न विधाओं के साथ जुड़कर स्वयं को अनुशासित कर सकें |रंगमंच के माध्यम से एक ऐसे व्यक्तित्व का निर्माण कर सकें जो अपने घर , समाज, और राष्ट्र निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें सकें | क्योंकि रंगमंच केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं बल्कि सशक्त जन आंदोलन का प्रतीक भी है |

इसी उद्देश्य की ओर अग्रसर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था ताम्हणकर थियेटर अकादमी जयपुर ने आज रंग कार्यशाला "तारे जमीं पर - सारे स्टेज पर" का शुभारंभ " रेज़ आशा की एक किरण " होम में किया गया |

कार्यशाला का दीप प्रज्वलन ओमैन्द्र मीणा, निर्मला सेवानी, कैप्टन गुरिंदर विर्क , राजू ताम्हणकर , पूनम खंगारोत एवं रश्मि कुच्छल द्वारा किया गया |

15 जून तक चलने वाली इस कार्यशाला में रंगमंच की बारिकियों के साथ - साथ म्यूज़िकल एक्सरसाइज़, योग, मार्शल आर्ट, फिल्म निर्माण प्रक्रिया जैसे विषयों पर भी विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments