परिचालक ने निभाया मानवता का फर्ज, सजगता से यात्री की बचाई जान

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लक्षमनगढ (संस्कार सृजन) सीकर डिपो की वाहन संख्या 4504 जयपुर से सीकर जाते समय दौसा जिले के एक पुलिस की परीक्षा देने जा रहे राकेश सैनी की पलसाना के पास भयंकर गर्मी के कारण पेट में अचानक दर्द होने से यात्री बस में बेहोश हो गया ।


अचानक बस की महिला परिचालक बाली देवी की नजर यात्री पड़ जाने से उसको संभाला सीट पर सुलाकर पानी पिलाया और तुरंत अपने ड्राइवर मुकेश कुमार को तुरंत बस को पलसाना हॉस्पिटल में ले जाकर एडमिट कराया और एक घंटे तक उस यात्री की दवाई एवम ड्रिप चालू कराके ही वाहन को सीकर के लिए प्रस्थान किया।

समय पर चिकित्सा मिलने पर यात्री की जान भी बच गई और स्वस्थ्य होकर विद्यार्थी समय पर परीक्षा केंद्र में भी प्रवेश हो गया। सामाजिक कार्यकर्ता व शिक्षक भागीरथ चौहान परिचालक का आभार व्यक्त करते हुए राजस्थान रोडवेज के उच्चाधिकारियों से ऐसे परिचालक को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की मांग की है।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004. 

Post a Comment

0 Comments