पिंक सिटी जयपुर में महिला उद्यमियों के लिए हुई ग्रेजुएशन सेरेमनी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) पिंक सिटी जयपुर में राज्य की सबसे अधिक महिला उद्यमियों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया | अवेयर प्रोजेक्ट के तहत आयोजित इस समारोह में जयपुर में अपने स्थानीय इंप्लीमेंटिंग पार्टनर स्टार्टअप के साथ साझेदारी में महिला उद्यमी नेटवर्क के लॉन्च की घोषणा की गई |

राज्य में नेटवर्क का लांच महिला उद्यमियों को उनके साथियों एवं मेंटर के साथ जोड़ने की दिशा में पहला कदम है | इससे महिलाओं को न सिर्फ कारोबार कौशल एवं बाजार में मौजूद अवसरों का लाभ उठाने का मौका मिलेगा बल्कि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर सशक्त बनेंगी |

ईशु सैनी 

वेयर प्लेटफार्म महिला उद्यमियों को एक दूसरे से सीखने एवं साझेदारियों के अवसर तलाशने का मौका देगा | यह राज्य की महिला उद्यमियों को एक कनेक्शन प्लेटफार्म उपलब्ध कराएगा, जिसके माध्यम से वे अपने विचार व्यक्त कर सकेंगे और हर जरूरी सहयोग पा सकेंगी | जयपुर ,जोधपुर ,उदयपुर, कोटा ,अजमेर, अलवर, झुंझुनू एवं राजसमंद जैसे शहरों से बेहतर रुझान मिले हैं | 

इसके दृष्टिकोण के बारे में बात करते हुए कोर टीम सदस्यों मीता माथुर एवं नीरजापाली शेट्टी ने कहा कि राज्य में महिला उद्यमियों के सशक्त समुदाय का निर्माण करना ही उनका उद्देश्य है, जो एक दूसरे के साथ जुड़ा हो | इसके जरिए कारोबारियों के विकास तथा सदस्यों के बीच साझेदारियों को प्रोत्साहित करना चाहते हैं | इस दौरान जयपुर शहर की सेनेटरी को रिप्रेजेंट करने वाले ईशु सैनी को भी सम्मानित किया गया |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments