जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर जिले के चौमूं पुलिस थाना इलाके में एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के किडनैप का मामला सामने आया है। नाबालिग बालिका के पिता ने तीन युवकों के खिलाफ घर से किडनैप कर ले जाने का मामला दर्ज करवाया है।
थाना प्रभारी हेमराज मूंड ने बताया कि नाबालिग बालिका के पिता ने 3 युवकों के खिलाफ किडनैप का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे जब वह जागे तो घर पर लड़की नहीं मिली और पीछे का दरवाजा खुला हुआ था। उसने 3 युवकों पर किडनैप का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में बताया कि घर के पास में रहने वाला युवक बिट्टू काफी समय से नाबालिग को परेशान कर रहा था और वह बार-बार फोन भी करता था। पीड़ित परिवार ने इस बारे में पुलिस को फोन नंबर भी दिए हैं, लेकिन वह मोबाइल फोन बंद आ रहा है।
मामला दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी हेमराज मूंड के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया है। अब पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है, लेकिन पुलिस के अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है और आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं। थाना प्रभारी हेमराज ने बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर लिया है और पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुटी हुई है।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004






.jpg)
0 Comments