कल अंबेडकर भवन में होगी आम आदमी पार्टी की सभा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) मोरीजा रोड गर्ल्स कॉलेज के पास स्थित अंबेडकर भवन में कल 22 मई रविवार को शाम 4  बजे आम आदमी पार्टी की सभा का आयोजन किया जाएगा |

पार्टी के विधायक प्रत्याशी रहे पवन कुमार प्रजापति ने बताया कि कल चौमूं में विधानसभा स्तरीय सभा का आयोजन अंबेडकर भवन में रखा गया है | इस दौरान आम आदमी पार्टी की चौमूं विधान सभा की कार्यकारिणी एवं संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की जाएगी एवं सैकड़ों लोग आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे | साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की जाएगी |

सभा के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा एवं प्रदेश संगठन मंत्री दुष्यंत यादव ,मुख्य वक्ता संभाग प्रभारी धर्मवीर सहारण , सभा की अध्यक्षता पूर्व विधायक प्रत्याशी पवन कुमार प्रजापति करेंगे |

हेमंत अग्रवाल उर्फ सोनू हिंदुस्तानी, नंदकिशोर भातरा, महेश मीणा ,अमित शर्मा, श्याम सिंह,पुष्कर सामोता आदि कार्यकर्ताओं ने सभा स्थल का जायजा लेकर कल की कार्यक्रम की रणनीति तैयार की एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों से कल के कार्यक्रम में पधारने के लिए अपील की |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments