जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
पंजाब (संस्कार सृजन) पंजाब में अब एक विधायक को एक ही बार पेंशन मिलेगी, चाहे वह कितनी ही बार चुनाव जीता हो। शुक्रवार को CM भगवंत मान ने यह जानकारी दी। मान ने कहा कि जब विधायक सेवा के नाम पर राजनीति में आते हैं तो फिर लाखों की पेंशन देना जायज नहीं है। मान ने कहा कि विधायक ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों को मिल रही पेंशन को भी रिवाइज किया जाएगा। मान ने कहा कि आने वाले दिनों में इसके बारे में विस्तृत जानकारी दे दी जाएगी।
आप सरकार के इस फैसले से सबसे बड़ा झटका कांग्रेस और अकाली दल को लगा है। प्रकाश सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा राजिंदर कौर भट्ठल समेत अकाली दल और कांग्रेसी दिग्गजों को लगा है, जिन्हें कई बार विधायक रहने की वजह से लाखों रुपये की पेंशन मिल रही थी।
सवा 5 लाख तक मिल रही पेंशन
CM भगवंत मान ने कहा कि हमारे MLA हाथ जोड़कर लोगों से वोट मांगते हैं। कई राज नहीं सेवा की बात कहते हैं। हैरानी की बात यह है कि बहुत से MLA को हारने के बाद साढ़े 3 लाख से सवा 5 लाख तक पेंशन मिलती है। खजाने पर करोड़ों रुपयों का बोझ पड़ता है। कई ऐसे हैं, जो सांसद और MLA दोनों की पेंशन ले रहे हैं। अब MLA चाहे 2 बार जीते या 7 बार, उसे पेंशन सिर्फ एक ही टर्म की मिलेगी। इसके साथ ही पेंशन से जो करोड़ों रुपया बचेगा, उसे लोगों की भलाई पर खर्च किया जाएगा। कई विधायकों की फैमिली पेंशन भी बहुत ज्यादा है, उसे भी कम किया जा रहा है।
पंजाब में सबसे ज्यादा पेंशन पूर्व CM को
पंजाब में सबसे ज्यादा पेंशन 5 बार CM रह चुके प्रकाश सिंह बादल की बनती है। उन्हें करीब पौने 6 लाख की पेंशन मिलनी थी। हालांकि, उन्होंने कुछ दिन पहले ही पेंशन लेने से इन्कार कर दिया। उनके अलावा 6 बार विधायक रहीं पूर्व CM राजिंदर कौर भट्ठल, लाल सिंह, पूर्व मंत्री सरवण सिंह फिल्लौर को 3.25 लाख, 5 बार विधायक रहे बलविंदर सिंह भूंदड़ और सुखदेव ढींढसा को सवा 2 लाख रुपए पेंशन मिलती है। इनको बतौर राज्यसभा सदस्य अलग से वेतन, पेंशन और भत्ते भी मिलते हैं। इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह भी चुनाव हारे हैं तो उन्हें भी लाखों की पेंशन मिलनी थी।
3 लाख करोड़ का कर्जदार पंजाब
पंजाब पर करीब 3 लाख करोड़ का कर्जा है। गुरूवार को दिल्ली में PM नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद CM भगवंत मान ने खुद इसे कबूल किया था। पंजाब की वित्तीय हालत को देखते हुए उन्होंने केंद्र से 1 लाख करोड़ का पैकेज भी मांगा था।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.






.jpg)

0 Comments