दौसा की रसोई के स्थापना दिवस पर "सेल्फी विद परिंडा अभियान" की हुई शुरुआत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

दौसा (संस्कार सृजन) दौसा की रसोई के सामाजिक सरोकार के उद्देश्य को लेकर शुरू किये गये 'सेल्फी विद परिंडा अभियान' में फ्रेम कॉलेज फॉर गर्ल्स भी सहभागी बना। इसके तहत दौसा की रसोई द्वारा स्थापना दिवस पर फ्रेम कॉलेज फॉर गर्ल्स में सभी  छात्राओं को निःशुल्क परिंडे वितरित कर उन्हें परिंडे की नियमित देखभाल करने की शपथ दिलाई गई ।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर राम खिलाड़ी मीणा रहे। उन्होंने दौसा की रसोई द्वारा किये गए कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही  प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

दौसा की रसोई के संस्थापक मनोज राघव ने बताया कि गर्मी में पक्षी पानी के अभाव में दम नहीं तोड़ें, इसके लिए परिंडा अभियान से आमजन को भी जोड़ा जायेगा। इसके तहत आमजन को अपने घर पर लगाने के लिए निःशुल्क परिंडा उपलब्ध करवाया जाएगा। हमने 11000 परिंडे लगाने का लक्ष्य तय किया है, इसके तहत आवासों के साथ ही सरकारी दफ्तरों, स्कूलों, अस्पतालों में भी परिंडे लगाये जाएँगें । इस अभियान का उद्देश्य आमजन को भी बेजुबानों के प्रति सजग करने और उनकी जान बचाने के लिए प्रेरित करना है। जिससे इस प्रचंड गर्मी में पानी के लिए पशु पक्षियों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़े और उन्हें असामयिक मौत से भी बचाया जा सके। परिंदों इसके साथ ही बेज़ुबान पशुओं के लिए भी चयनित स्थानों पर पानी के टैंक भी बनाए जाएँगे तथा उनमें नियमित रूप से पानी भरना सुनिश्चित किया जायेगा।

कार्यक्रम के दौरान दौसा की रसोई संस्था के मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता कवि कृष्ण कुमार सैनी ने अपनी कविताओं के माध्यम से जल व जीवों की देखभाल व संरक्षण हेतु प्रेरित किया। फ्रेम कॉलेज फॉर गर्ल्स की प्राचार्या गरिमा स्वामी ने बताया कि दौसा की रसोई का परिंडा अभियान पुनीत कार्य है। हमारी सभी छात्राएँ दौसा की रसोई द्वारा वितरण किये परिंडा अवश्य लगाएगी और उनमें नियमित रूप से पानी भरेंगी ।

सभी से आग्रह है कि गर्मियों में मनुष्य के साथ पशु पक्षी भी पानी के लिए इधर-उधर भटकते हैं। पक्षियों के लिए सबसे बड़ी सौगात परिंडे ही होते हैं, जिसमें पानी पीकर वे राहत महसूस करते हैं। हम सभी को अपने आसपास जहां पक्षी आते हैं, वहां परिंडे जरूर बाँधने चाहिए। 

इस अवसर पर धर्मेंद्र शर्मा रॉयल पैलैस, संतोष जांगिड़, प्रवीण शर्मा, कवि कुमार सैनी, कपिल शर्मा, कपिल चौहान, शुभम खुटेटा, बनवारी लाल बैरवा, अश्विनी कुमार शर्मा, अंकित शर्मा, सुमित जोशी, नीरज त्रिवेदी, वेदांत शर्मा, मेघसिंह,  देवेंद्र सिंह निहालपुरा, राजेश तिवारी, अमित जायसवाल, गुरु प्रताप सिंह, शैलेंद्र शर्मा, लोकेश शर्मा,  राजेंद्र जांगिड़,  घनश्याम दुसाद, पंकज राजावत के साथ ही प्रेम गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments