उप जिला प्रमुख डागर व कांग्रेस के जिला परिषद सदस्यों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उप जिला प्रमुख जयपुर मोहन डागर व कांग्रेस के जिला परिषद सदस्यों ने मुलाक़ात कर लिखित में ज्ञापन सौंपा व ऐतिहासिक बजट के साथ कृषि बजट को डबल करने लिए धन्यवाद ज्ञापित किया । 

डागर ने बताया कि जिला परिषद के सदस्यों के साथ जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर लिखित में ज्ञापन सौंपा हैं। जिसमें जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में बांडी नदी में यमुना नदी का पानी लाने के लिए राजस्थान सरकार की ओर से केन्द्र सरकार को डीपीआर बनवाकर भेजने, ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी कालेज खुलवाने, स्कूलों को क्रमोन्त करके कृषि संकाय व विज्ञान विषय विधालय खोलने, ग्रामीण क्षेत्र में महात्मा गांधी इंग्लिश स्कुल खुलवाने, सीकर रोड से पश्चिम की तरफ एक तहसील खुलवाने,जे. ड़ी. ए. स्कीम रजत विहार आंनदलोक स्वपन लोक का विकास करवाने के लिये लिखित में ज्ञापन दिया। 

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य हरिनारायण गठाला, हरसहाय यादव, महेन्द्र निल ,बनबिहारी मीणा, सुरेन्द्र बराला, एडवोकेट जितेश चौधरी, रामपुरा डाबडी सरपंच शैलैष बौहरा, अभिषेक मौरदिया सहित जयपुर जिले के पंचायती राज के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments