नेहरू युवा केंद्र जयपुर की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) आज नेहरू युवा केंद्र जयपुर की जिला सलाहकार समिति की बैठक  अतिरिक्त जिला कलेक्टर बीरबल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में नेहरू युवा केंद्र के उप निदेशक महेंद्र सिंह सिसोदिया ने  अध्यक्ष महोदय एवं उपस्थित सभी विभाग के अधिकारियों एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए वर्ष 2021-22 में नेहरू युवा केंद्र द्वारा किए गए कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया। 

नेहरू युवा केंद्र के  कार्यालय के लिए निशुल्क भवन देने के लिए प्रस्ताव रखा साथ ही बैठक में माननीय अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रमों में ग्रामीण विकास से संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर ग्रामीण नौजवानों को शासन की योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी देने के निर्देश दिए एवं पड़ोस युवा संसद को सभी ब्लॉकों में करने  एवं युवा संसद में ब्लॉक स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सम्मिलित करने एवं कार्यालय भवन निशुल्क लेने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। 

इस अवसर पर आरएसएलडीसी के जनरल मैनेजर माननीय सतीश महला  ने आरएसएलडीसी द्वारा संचालित विभिन्न कौशल विकास के प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी । ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण युवाओं को इन प्रोग्रामों से जोड़ने का आग्रह किया। 

बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग जिला उद्योग केंद्र खेल विभाग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों ने भी ग्रामीण क्षेत्र के नौजवानों से संबंधित जन कल्याणकारी कार्यक्रमों से जोड़ने के बारे में अपनी बात रखी। इस बैठक में जिला जनसंपर्क अधिकारी  पी पी चौहान ने ग्रामीण युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने के लिए सुझाव प्रस्तुत किया तथा सामाजिक विकास संस्थान के अध्यक्ष रामदयाल सेन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रितु मेहरा ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए ।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने नेहरू युवा केंद्र के कार्य को और सार्थक बनाने पर अपने विचार व्यक्त किए । अंत में नेहरू युवा केंद्र के उप निदेशक महेंद्र सिंह सिसोदिया ने सभी का आभार व्यक्त किया । बैठक में  युवा मंडल महिला मंडल एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बाबू लाल  वर्मा, सुनील  चौधरी, अनीता वर्मा, दीपेश सांभरिया, सहित स्काउट गाइड के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments