जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
मुंबई (संस्कार सृजन) संत कबीर मंदिर व कबीर सेवा मंच नागपुर द्वारा ठाणे महानगर पालिका शा.क्र. 127 के प्रभारी मुख्याध्यापक राजकुमार रामलखन यादव को उनके उत्कृष्ट अध्यापन कार्य तथा महनीया कार्य के लिए 'कबीर सेवा सम्मान' के लिए मुंबई महाराष्ट्र राज्य से चयन किया गया है। यह सम्मान संत कबीर मठ पाठरावे मोहल्ला जगन्नाथ बुधवारी नागपुर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। संचालक महंत डॉ संजय बर्वे ने यह बताया कि 200 वर्ष पुरातन विदर्भ का सर्वप्रथम कबीर मठ है जो शतकों से कबीर चेतना का स्रोत रहा है।
विदित हो कि यादव को ठाणे महानगरपालिका द्वारा आदर्श शिक्षक महापौर पुरस्कार, फरीदाबाद हरियाणा द्वारा शिक्षा भूषण सम्मान, समन्वय संकल्प निबंध प्रतियोगिता प्रथम क्रमांक, सुमन मोटल्स निबंध प्रतियोगिता प्रथम क्रमांक, महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय फेलोशिप अवार्ड (दिल्ली), शिक्षक गौरव रत्न एवं राष्ट्रीय एकात्मता प्रतिभा रत्न व राज्य स्तरीय शिक्षक रत्न पुरस्कार, विद्यासागर, विद्यवाचस्पति व भारतीय भाषा रत्न सम्मान (उज्जैन) मध्य प्रदेश, काव्य कुमुद, कलम कलाधर व राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान (राजस्थान), भारत गौरव सम्मान पाथरी (महाराष्ट्र), लोकमान्य तिलक सम्मान (महाराष्ट्र) शहीद मंगल पांडे सम्मान (महाराष्ट्र), भारतीय पत्रकार संघ द्वारा आदर्श शिक्षक राष्ट्रीय पुरस्कार (नासिक), राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना उज्जैन द्वारा भाषा गौरव सम्मान, श्री नवमान साहित्य अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश ) द्वारा विचार सृजन सम्मान, रचना प्रहरी सम्मान,विशिष्ट शिरोमणि रत्न भील वाड़ (राजस्थान), साहित्य मंडल श्री नाथ द्वारा साहित्य सौरभ सम्मान(राजस्थान) , डॉ. धर्मवीर भारती सम्मान (उज्जैन)तथा अनेकों सम्मान एवं पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
उनके विभिन्न शैक्षणिक लेख विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। उनके द्वारा लिखित हमारे प्रेरणा स्त्रोत, नामक पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है। वे छात्रों में अत्यंत प्रिय हैं। आर. के. स्टडी चैनल यूट्यूब द्वारा छात्रों के लिए लगभग 350 उपयोगी वीडियो बना चुके हैं। उनके इस सम्मान से शिक्षक समुदाय में खुशी की लहर है। इस सम्मान के लिए यादव ने संचालक महंत डॉ संजय बर्वे तथा संचालक डॉ गीता संजय बर्वे को धन्यवाद एवं आभार प्रेषित किया।
रिपोर्ट- विनोद कुमार दुबे
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.





0 Comments