सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर भागीरथ फुले सेना सेवा समिति ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

सिकन्दरा/दौसा (संस्कार सृजन) भागीरथ फूले सेना सेवा समिति,दौसा के तत्वावधान में माता सावित्रीबाई फुले की 125 वीं पुण्यतिथि पर प्रथम स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन तुलसीराम महाविद्यालय, बिंदरवाड़ा में किया गया। शिविर में 132 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। युवाओं ने रक्तदान करने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।  

समिति के जिला अध्यक्ष हरकेश बिंदरवाड़ा के नेतृत्व में संस्था की तरफ से सभी रक्त दाताओं को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया एवं सभी पधारे हुए अतिथियों का कार्यकारिणी द्वारा माला, दुप्पटा व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख हीरालाल सैनी ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। रक्त के अभाव में दुर्घटना में घायल या गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। रक्तदान करने से ऐसे लोगों को समय पर रक्त मिल पाएगा और उनका जीवन बच पाएगा।

 
संस्था के जिलाध्यक्ष हरकेश सैनी बिन्दरवाड़ा ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है। स्वस्थ व्यक्ति को अपने जीवन में रक्तदान जरूर करना चाहिए।  कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओड़ ने कहा कि भागीरथ फुले सेना सेवा समिति जिले में निस्वार्थ भाव से पुण्य का काम कर रही है दौसा जिले के प्रत्येक गांव में इनका बेहतरीन सेवा का कार्य रहा है!  उन्होंने कहा कि समिति के द्वारा असहाय गरीब पीड़ित लोगों की सेवा की जाती है। 

रक्त संग्रह के लिए जीवन रक्षा ब्लड बैंक दौसा की टीम रही। ब्लड बैंक टीम की तरफ से भागीरथ फुले सेना सेवा समिति को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया साथ ही समिति की तरफ से भी ब्लड बैंक स्टॉफ का स्वागत किया गया।  कार्यक्रम का मंच संचालन संस्था के प्रवक्ता कवि कृष्ण कुमार सैनी ने किया। साथ ही कवि ने रक्तदाताओं व अतिथियों का अपनी कविताओं से उत्साह वर्धन किया।  

इस दौरान प्रधान सुल्तान बैरवा, पूर्व प्रधान लटूर मल सैनी, सैनी समाज जिलाध्यक्ष गिर्राज प्रसाद सैनी, ओमप्रकाश सैनी, खैराती लाल सैनी, हरकेश सैनी, हरिमोहन सैनी, बनवारी लाल सैनी, सुखराम सैनी, बीरबल सैनी, रक्तदाता रामकेश मीना, जैयन कुमार सैनी, हरिराम सैनी, केदार प्रसाद सैनी, जयराम सैनी, शिम्बू सैनी, राजेन्द्र सैनी, सुरेश सैनी, लक्ष्मण सैनी, मुरारी लाल सैनी सहित अनेक अतिथि एवं गणमान्य नागरिकों के साथ ही समिति के समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments