जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
सीकर (संस्कार सृजन) नीमकाथाना क्षेत्र के श्रीमती चंदा देवी राजकीय(अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय गुहाला में वार्षिक उत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह आयोजन किया गया।
समारोह श्रीमती चंदादेवी की पुत्रवधु शकुंतला गोयल व सुमित्रा मोदी के सानिध्य में आयोजित किया गया। संस्था प्रधान सुमन भूपेश ने बताया कि समारोह दौरान विद्यालय की छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व सजीव झांकियों की प्रस्तुतियां दी गई। विद्यालय भवन निर्माण कर्ता परिवार द्वारा विद्यालय में आवश्यक भौतिक संसाधनों की पूर्ति के साथ भवन,पानी एवं बिजली की पूर्ण व्यवस्था का आश्वासन दिया गया।
शकुंतला गोयल ने सभी शिक्षकों का सम्मान किया तथा विद्यालय में उत्तम परीक्षा परिणाम के प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही छात्राओं, किशोरी उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी, समाजोपयोगी कार्य,अनुशासन, उपस्थिति, स्काउट सेवा आदि से जुड़ी सभी छात्राओं को पारितोषिक किया गया साथ ही विद्यालय को पचास हजार रुपए नकद राशि प्रदान की गई।
सम्मान समारोह में सभी आगन्तुकों को पर्यावरण चेतना जाग्रति स्वरूप विद्यालय स्टाफ द्वारा पौधे लगे गमलें भेंट किये गए। महिला दिवस पर विद्यालय प्रधानाध्यापिका सुमन भूपेश के जिला स्तर पर सम्मानित होने पर विद्यालय स्टाफ द्वारा शॉल,साफा व प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
उक्त अवसर पर सुरेन्द्र सैनी,बसन्ती लाल सैनी, अम्बिका, सुनीता जाँगिड़, पवन कुमार, रामकुमार, सुभाष चंद, कुलदीप,आशा,सुनीता, पीयूष, नीलम,सुप्यार,किशोर सैनी,मामराज, प्रहलाद, मायाशंकर, पीईईओ डेहरा कमलेश कुमार, पीईईओ गुहाला मदनलाल वर्मा,पंचायत समिति सदस्य चौथमल सैनी व समाज सेवी मुकेश सैनी सहित समस्त प्रबुद्ध ग्रामवासी उपस्थित रहे।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.





0 Comments