श्री श्याम मित्र मंडल टांकरडा द्वारा खाटूधाम के लिए 26वीं पदयात्रा रवाना

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) टांकरडा ग्राम में श्री श्याम मित्र मंडल टांकरडा द्वारा श्री रघुनाथ जी महाराज के मंदिर से निशान पूजन होकर श्री खाटूधाम के लिए 26वीं पदयात्रा रवाना हुई। पदयात्री डीजे पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। 

श्री श्याम मित्र मंडल के कृष्ण कुमार मीणा व विरेंद्र सिंह हरसोलिया ने बताया कि टांकरडा से शुक्रवार को श्री श्याम मित्र मंडल टांकरडा द्वारा 26वीं पदयात्रा रवाना होकर भैरू जी मोड़ सायंकाल आरती पूजन होगी इसके पश्चात रींगस खाटू धर्मशाला के आगे महला पैराडाइज आईटीआई कॉलेज में प्रस्थान होकर रात्रि विश्राम करेगी तथा शनिवार को सुबह 6:00 बजे महला पैराडाइज आईटीआई कॉलेज से रवाना होकर निशान पूजन एवं भव्य निशान लेकर खाटू श्याम बाबा के चरणों में समर्पित करेंगे। 

इस मौके पर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष छोटी देवी मीणा, पूर्व उप सरपंच रामलाल सोढ, विनोद मीणा, कमलेश कुमार मीणा, मालसिंह भाटी, कालूराम यादव, सुरेंद्र जैन, मालीराम चौरिया, रामलाल चौरिया, महेंद्र सिंह हरसोलिया, मुकेश चौहान, कैलाश नुवाल सहित सैकडों लोग मौजूद रहे |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments