दिशा परियोजना के तहत महिला उद्यमियों के प्रथम उद्गम का हुआ उद्घाटन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आज ग्राम पंचायत धानोता राड़ावास में समाज सेवा संस्था हमाना के द्वारा पीपुल टू पीपुल इंडिया और यश फाउंडेशन के द्वारा संचालित दिशा योजना के द्वारा तीन महिलाओं के व्यवसाय का उद्घाटन यश फाउंडेशन की सीईओ श्रीमती गरिमा पाठक के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती गरिमा ने महिलाओं को इस परियोजना से जुड़कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा कि दिशा परियोजना का उद्देश्य महिलाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार प्रारंभ करवाना है, ताकि आज के समय में महिला अपने आप पर निर्भर रह कर अपने परिवार और समाज के विकास में सहयोग कर सकें। समाज में लिंग भेद खत्म हो और देश की तरक्की हो सके।

इस अवसर पर धानोता में इस योजना के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण रखा गया जिसमें 23 महिलाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी गिरवर सिंह चौहान ने बताया कि यह परियोजना राजस्थान के सीकर,जयपुर,अलवर,कोटा,हरियाणा में महेंद्रगढ़,रेवाड़ी, गुरुग्राम व दादरी,उत्तर प्रदेश में गोवर्धन व मथुरा की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करवा रहे हैं।


इस अवसर पर धानोता सरपंच श्रीमती कविता शर्मा,उपसरपंच सुनीता स्वामी,ओम चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष पंचायती राज मंत्रालय कर्मचारी संघ राजस्थान, समाज सेवी विनोद शर्मा, रामसहाय रुंडला, मुकेश रोलानिया,अहमद खान,रणजीत दूण,यश फाउंडेशन से शरद,आदित्य,हमाना से दिवाकर धर्मपाल गुर्जर अजीतगढ़ कार्यालय से पृथ्वीराज, सीमा वर्मा, मनोज आदि महिलाएं उपस्थित रही।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments