सीकर में मिस्टर एण्ड मिस एण्ड किड्स शेखावाटी शो के ऑडिशन कल

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

सीकर (संस्कार सृजन) टीवी और माॅडलिंग की दुनिया में कॅरिअर बनाने वाले युवाओं के लिए एक खास मौका आया है। जो युवा अपने सपनों की उड़ान को परवाज पर लेकर जाना चाहते है, यह पल उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सीकर में पहली बार ‘‘मिस्टर एण्ड मिस एण्ड किड्स शेखावाटी शो‘‘ का आयोजन किया जा रहा है। बड़े स्तर पर आयोजित होने वाले इस शो को प्रजेन्ट किया है शेखावाटी अब तक न्यूज चैनल ने और एसोसिएट पार्टनर है ड्रीम जोन फैशन एकेडमी सीकर। मिस्टर एण्ड मिस एण्ड किड्स शेखावाटी के नाम से आयोजित होने वाले इस फैशन शो को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। कल मिस्टर एण्ड मिस एण्ड किड्स शेखावाटी शो के ऑडिशन होंगे। 

इस शो को जज करने के लिए बाॅलीवुड स्टार एक्टर अंकित भारद्वाज, जिन्होने कई फिल्मों, जीटीवी के कई सीरियल्स में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। साथ ही जज की भूमिका में नजर आएंगी शिक्षाविद, माॅडल और सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर नीरजा चौधरी। नीरजा चौधरी देश का एक जाना पहचाना नाम है, जिन्होने माॅडलिंग की दुनिया में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। साथ ही ज्यूरी टीम में शामिल है प्रसिद्ध माॅडल अनूप चौधरी, चौधरी ने माॅडल के रूप में अपनी एक अलग पहचान देश में बनाई है।

इस शो को लेकर बड़ी संख्या में क्वेरीज आ रही है, युवाओं में भारी क्रेज देखा जा रहा है |  शो की तैयारियां पूरी कर ली गई है। शो के ऑडिशन का भव्य आयोजन प्रधानजी का जाव सीकर में किया जाएगा। इस शो का मुख्य उद्देश्य सीकर, झुंझुनूं, चूरू क्षेत्र की उन प्रतिभाओं को आगे लाना है, जो माॅडलिंग के रूप में अपना कॅरिअर बनाना चाहते है, जो फैशन डिजाईनिंग के रूप में अपने आप को आगे लेकर के जाना चाहते है। उन प्रतिभाओं को मंच नहीं मिल पाता है और वे बड़े शहरों और बाॅलिवुड तक नहीं पहुंच पाते है।

उन प्रतिभाओं को यहां से तलाश कर, तराश कर मिस एण्ड मिस्टर शेखावाटी के रूप में चुन कर आगे राजस्थान और इण्डिया लेवल पर लेकर जाना चाहते है। शो के माध्यम से यहां की कला, संस्कृति, पहनावा, आभूषण, पारम्परिक परिधान, और डिजाईनर्स की अपार कल्पनाओं के रूप को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्ट :- विजेंद्र सिंह दायमा


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments