शीतलाष्टमी पर चाकसू स्थित शील की डूंगरी पर भरा लक्खी मेला

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चाकसू / जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर में चैत्र कृष्ण अष्टमी पर लोकपर्व शीतलाष्टमी (बास्योड़ा) मनाया गया। अलसुबह महिलाएं घरों से पूजा का थाल सजाकर गीत गाते हुए ब्रह्म मुहूर्त में शीतला माता के मंदिरों में पहुंची। वहां दूध, पंचामृत, जल, हल्दी, अक्षत आदि से पूजा की। वहीं, चाकसू शील की डूंगरी स्थित शीतला माता मंदिर में दो दिवसीय लक्खी मेले का आयोजन हुआ। मेले में राजधानी सहित आसपास के कस्बों व शहरों के अलावा गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे।

राजधानी जयपुर में शीतला माता मंदिरों में अलसुबह से ही माता के पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। महिलाएं मंगल गीत गाते हुए माता के मंदिर पहुंची। वहां शीलता माता का पूजन कर को ठंडे पकवानों का भोग लगाया। इसमें रोटी, राबड़ी, पुएं, पकौड़ी, बेसन की पपड़ी सहित अन्य ठंडे व्यंजनों का शीतला माता को भोग लगाकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। कुछ जगहों पर माता की पूजा के लिए महिलाओं को इंतजार भी करना पड़ा। इसके बाद महिलाओं ने शीतला माता की कहानी सुनी। भक्तों ने आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना के साथ ही माता के समक्ष धान का भी दान किया। कुछ जगहों पर मंदिरों में बच्चों ने भी ढोक लगाई। अंत में पथवारी पूजी और कथा सुनी। घर के सभी लोगों ने दिनभर ठंडा भोजन किया।

बाग- बगीचों में रचाए बींद-बींदणी के स्वांग

इस दौरान शहर के बाग- बगीचों में बींद-बींदणी भी नजर आए। ईसर- पार्वती के रूप में सोलह दिन गणगौर की पूजा कर रही बालिकाएं और महिलाएं छोटी बच्चियों को दूल्हा दुल्हन बनाकर मंगल गीत गाते हुए बाग-बगीचों में लेकर आई। शहर के रामनिवास बाग, जयनिवास उद्यान, पौण्ड्रिक पार्क, सेंट्रल पार्क सहित अन्य पार्कों में मेले सा माहौल देखने को मिला।

शील की डूंगरी में भरा लक्खी मेला

चाकसू शील की डूंगरी स्थित शीतला माता मंदिर में दो दिवसीय लक्खी मेले का आयोजन हुआ। मेले में राजधानी सहित आसपास के कस्बों व शहरों के अलावा गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। दो साल बाद यहां मेला भरा। जयपुर समेत टोंक, सीकर, निवाई, कोटा तक के भक्त अलसुबह से माता के दर्शनों के लिए पहुंचें। दर्शन के लिए भक्तों ने देर रात से कतार में लगकर इंतजार किया।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.


Post a Comment

0 Comments