जयपुर की डाॅ चन्द्रकला गोठवाल बनी मिसेज इंडिया 2022

 जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

मुम्बई / जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर की डाॅ चन्द्रकला गोठवाल को फिल्मी शहर मुम्बई महाराष्ट्र के अन्धेरी में मिसेज इंडिया विनर 2022 का खिताब जीता । 8 मार्च को अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुम्बई महाराष्ट्र में अंधेरी के मेयर हाॅल फिल्म सिटी में मिस एंड मिसेस इंडिया प्रतियोगिता रखी गयी। 

डाॅ कृष्णा चौहान डायरेक्टर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में  विनर  का खिताब जीतकर डॉ. चंद्रकला ने एक बार फिर मिसाल क़ायम की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाॅ परीन सोमानी, भूतपूर्व मिसेज इंडिया, मल्टीनेशनल अवार्ड विनर, ऐ सी पी बाजीराव महाजन रेल्वे मुम्बई, डाॅ दीपा नारायण झा,प्ले बेक सिंगर, नेशनल अवार्ड विनर मुख्य अतिथि (जूरी टीम) थे । सुजाता शर्मा, वोल्वो फैशन डिजाइनर, ब्रांड एम्बेसडर, सिंगापुर, सरला पांडे, फैशन डिजाइनर द्वारा नवाजा गया। वहाँ मौजूद  काॅमेडी एक्टर, एहसान कुरेशी, जीनत एहसान कुरैशी व एक्टर हर्षाली मल्होत्रा, जो फिल्म  बजरंगी भाईजान मे मुन्नी का किरदार निभा चुकी हैं ने उपस्थित होकर इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। 

डॉ. चंद्रकला एक सरकारी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, तेलीपाडा , चौड़ा रास्ता में सीनियर अध्यापिका है । साथ ही अपने आप को हर समय सामाजिक काम में व्यस्त रखकर लोगो के जीवन मे सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अथक प्रयास करती हुई नजर आती है। 

इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर उन्होंने अपनी एक संस्था भी स्थापित की जिसका नाम चन्द्रकला चैरिटेबल ट्रस्ट रखा । हर कार्य को वह सकारात्मक सोच विचार कर समाज कल्याण पर कार्य करती है। अपने जीवन मे कभी नही थककर बैठना है, हर समय उन्हे लोगो के बीच सहयोग करते हुए देखा , इस अपनेपन के व्यवहार ने उन्हे इस मुक़ाम पर लाने में मदद की व उनके जीवन का सामाजिक योगदान ही मुख्य लक्ष्य है।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments