अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कन्या सुरक्षा हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ

 जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

राजसमंद (संस्कार सृजन) अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल कांकरोली के बैनर तले आज पुराना बस स्टैंड ,सब्जी मंडी के बाहर कन्या सुरक्षा हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम समायोजित किया गया। 

कार्यक्रम का प्रारंभ मुनि संबोध कुमार 'मेधांश' के नमस्कार महामंत्र  द्वारा किया गया, साथ ही मुनि श्री ने महिला मंडल कांकरोली के इस सार्थक प्रयास पर  प्रशंसा एवं सराहना की। कन्या सुरक्षा प्रभारी नीता सोनी ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया व  कन्या सुरक्षा अभियान के बारे में जानकारी दी। 

अखिल भारतीय कार्यसमिति सदस्या  नीना कावड़िया द्वारा सर्वप्रथम हस्ताक्षर किया गया। उसके बाद सभी बहनों ने कन्या सुरक्षा व भ्रूण हत्या के संकल्प के साथ हस्ताक्षर किए। इसमें तेरापंथ महिला मंडल की बहनों के साथ साथ अन्य समाज संस्था भारत विकास परिषद, स्थानक वासी, महिला मोर्चा, महिला मंच, दिगम्बर, मूर्ति पूजक, वन्दे संस्थान, मुस्लिम समाज ,अग्रवाल, माहेश्वरी, महिला पुलिस, जागृति सेवा संस्थान, एक कदम..आदि की बहुत सी बहनों नें हस्ताक्षर अभियान में योगदान दिया । 

सभी बहनों के हाथों में रक्षा कवच पहनाकर बेटी बचाओ  - बेटी बढ़ाओ  एवं महिला सशक्तिकरण के संकल्प  से संकल्पित भी किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत तेरापंथ सभा, तेरापंथ युवक परिषद, कन्या मंडल सभी  गण मान्य अतिथियों की सहभागिता रही।   कन्या सुरक्षा - बेटी बचाओ रंगोली एवं समर्पिता, गांधी के पुन्य वतन, हो संकल्प सत्य शिव सुन्दर, ओरी  चिरईया .....आदि गीतों के सुमधुर संगीत लहरीयों  साथ मंडल की बहनों की अच्छी उपस्थिति में बहुत ही सुंदर कार्यक्रम आयोजित हुआ। 

इस दौरान इंदिरा  पगारिया, मनीषा कंछारा, हिम्मत  कोठारी, सूरज  जैन, सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू लाल कीर(नेनपुरिया) दिव्यांश कंछारा, महिला पुलिस , उषा कोठारी, मंजू दत्त, शकुंतला , चंद्र प्रकाश  डोडिया, सोनिया, अनीता , गीता  काबरा, मोनिका , सीमा पगारिया, अनुष्का, आदि उपस्थित थे।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments