विधायक रामलाल शर्मा ने विधानसभा में उठाया खाद्य सुरक्षा का मामला

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) विधानसभा सत्र में तारांकित प्रश्न के माध्यम से विधायक रामलाल शर्मा ने खाद्य सुरक्षा का मामला विधानसभा में उठाया। विधायक रामलाल शर्मा ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से पूछा कि सरकार के द्वारा खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जोड़ने हेतु उपखंड अधिकारी चौमूँ के पास वर्ष 2019-20 से 2021-22 तक कितनी अपीलें दर्ज हुई, व अपील के निर्णयानुसार कितने नाम जोड़े गए तथा कितनी अपील स्वीकार की गई। साथ ही पूछा कि राज्य सरकार के खाद्य सुरक्षा पोर्टल पर विगत 2 वर्षों से नाम क्यों नहीं जोड़े जा रहे हैं?  

इस पर मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने जवाब देते हुए कहा कि उपखंड अधिकारी चौमूँ के पास वर्ष 2019-20 से वर्ष 2021-22 तक 9907 अपील प्राप्त हुई, जिनमें से 7381 आवेदनों के नाम जोड़े गए तथा 828 अपील अस्वीकार की गई। 

साथ ही विधायक रामलाल शर्मा ने पूछा कि क्या सरकार अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाकर पात्र व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा में जोड़ने का काम करेगी। इस पर मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने अपात्र व्यक्तियों की सूची विभाग को उपलब्ध करवाने की बात कही तथा पात्र व्यक्तियों के नाम खाद्य सुरक्षा पोर्टल में जोड़ने को लेकर बताया कि भारत सरकार द्वारा कवरेज में कोई भी संशोधन अगली जनगणना के जनसंख्या अनुमान आंकड़े प्रकाशित होने के बाद ही संभव होने के कारण वर्तमान में दिनांक 18.05.2020 से खाद्य सुरक्षा योजना में नाम नहीं जोड़ जा रहे हैं।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.


Post a Comment

0 Comments