जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय किसान संघ की जयपुर जिले की चौमूं तहसील पर धरना प्रदर्शन किया गया व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। 6 मई को जयपुर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया ।
धरने के मुख्य अतिथि पद से सम्बोधित करते किसान संघ जयपुर के प्रान्त महामंत्री डॉ. साँवरमल सोलेट ने कहा है कि जयपुर जिले की तहसीलो और गांव कमेटियों के कार्यकर्ता जयपुर में 6 मई को विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए सभी संभाग और जिले के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां बांटी गई है ।
इसके लिए पदाधिकारी गांव गांव में जाकर नदियों को जोडने को लेकर किसानों में जन जागरण फैलाने का का कार्य करेंगे। गांवों में किसानों को जागरूक करने के लिए पर्चे भी बांटे जाएंगे। किसान संघ सरकार से मांग करता है कि राजस्थान पूर्व नहर परियोजना घोषित कर तुरंत योजना की पूरी करवाई जाए।
यमुना नदी से अभी राजस्थान को 1. 119 बीसीएम पानी मिलता है । उस पानी की मात्रा बढ़ाई जाए और इस योजना में जयपुर जिले का नाम भी शामिल किया जाए । इस पानी को जिले के सूखे बांधों में डाले जाए। हम केंद्र व राज्य सरकार से दोनों से मांग करते हैं कि जयपुर जिले के किसानों की जल समस्या का निदान करने के लिए सरकार जगाने के लिए जयपुर में 6 मई को बडा प्रदर्शन करेंगे।
बैठक में किसान संघ के तहसील अध्यक्ष हनुमान सिंह नाथावत, तहसील मंत्री अजय पलसानिया, प्रचार प्रमुख ओमप्रकाश लाबाँ ,जिला अध्यक्ष शैतान सेरावत , जिला संरक्षक तेजरम सोड़, कोषाध्यक्ष भगवान, लोकेश पारीक, जालसु अध्यक्ष गोपाल , रामपुरा अध्यक्ष हरफुल निठारवल, स्वराज अध्यक्ष श्याम शर्मा, व्यापार मंडल चोमू अध्यक्ष पदम जैन, लालाराम गुलीया मौजूद रहे।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.





0 Comments