जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
(संस्कार सृजन) हिंदू धर्म में करवा चौथ का बहुत महत्व है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ का व्रत निर्जला रखा जाता है। इस साल करवा चौथ का व्रत 24 अक्टूबर, रविवार को है। खास बात यह है कि इस साल करवा चौथ पर रोहिणी नक्षत्र में पूजन किया जाएगा। रविवार के दिन करवा चौथ होने के कारण व्रती महिलाओं को सूर्य देव का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा। करवा चौथ व्रत में कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। अंतरराष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य ने बताया कि इस दिन क्या करें और क्या नहीं-
करवा चौथ के दिन क्या करें-
1. करवा चौथ व्रत रखने वाली महिलाओं को इस दिन लाल या पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस दोनों को शुभ माना जाता है। इस दिन शादी का जोड़ा पहनना भी अच्छा होता है।
2. महिलाओं को सुबह उठकर करवा चौथ के दिन बड़े-बुजुर्गों और पति के पैर अवश्य छूने चाहिए।
3. करवा चौथ की कथा अवश्य पढ़ना या सुनना चाहिए।
4. शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण करें। इस दिन पति के नाम का दीपक जलाना शुभ होता है।
5. करवा चौथ के दिन सास की ओर से दी गई सरगी को ग्रहण करना चाहिए।
व्रत के दिन क्या न करें-
1. महिलाएं इस दिन सफेद या काले रंग के वस्त्र न पहनें। ज्योतिष शास्त्र में इन रंगों को अशुभ माना जाता है।
2. महिलाएं अपने श्रृंगार का सामान किसी को दान में न दें और न ही किसी से दान में लें।
3. व्रती महिलाओं को इस दिन दोपहर में सोना नहीं चाहिए।
4. करवा चौथ के दिन घर में झगड़ा नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में मुश्किलें आती हैं।
करवा चौथ शुभ मुहूर्त
कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि प्रारंभ - रविवार सुबह 3 बजकर 1 मिनट
चतुर्थी तिथि समापन - सोमवार सुबह 5 बजकर 43 मिनट तक ।
चंद्रोदय का समय - 8 बजकर 09 मिनट पर
करवा चौथ पूजन : शुभ मुहूर्त रविवार शाम 06:55 से लेकर 08:51 तक रहेगा।
अंतरराष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य
अपनी पत्नी रोहिणी के साथ दिखाई देंगे चंद्र देव
मान्यताओं के अनुसार चंद्रमा की 27 पत्नियों में सबसे प्रिय रोहिणी के साथ होने से यह योग बन रहा है। चंद्रमा का उदय रोहिणी नक्षत्र का होना अपने आप में एक अद्भुत संयोग है। रात 1 बजकर 02 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा।
इस करवा चौथ पर है शुभ मुहूर्त खास
24 अक्टूबर रविवार शाम 5:43 बजे से रात्रि 8:54 बजे तक शुभामृत योग में पूजा स्थल पर करवा चौथ की कथा व पूजन तथा उसके पश्चात अमृत योग में चंद्रमा को अर्घ्य दिए जाने का मुहूर्त है। सूर्य राहु के नक्षत्र स्वाति में प्रातः 6:13 पर आ जाएंगे। इस प्रकार यह सुसंयोग रुके हुए कार्यों को गति देने का बन जाएगा।
करवा चौथ पूजन मुहूर्त -
अमृत मुहूर्त - 10:40 से 12:05 तक कुलदेवता/ कुलदेवी पूजन
शुभ मुहूर्त - 1:29 से 2:54 तक शिव परिवार पूजन
सायं :- शुभ मुहूर्त- 5:43 से 7:18 तक करवा चौथ कथा पूजन
अमृत मुहूर्त- 7:18 से 8:54 तक - इंद्र इंद्राणी, चंद्र पूजन
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.
0 Comments