सैनिटरी पैड्स में ड्रग छिपाकर क्रूज पर ले गई थी मुनमुन धमीचा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

मुंबई (संस्कार सृजन) मुंबई में क्रूज रेव पार्टी में पकड़े गए आरोपियों ने ड्रग्स छिपाने के लिए बेहद महफूज तरीके अपनाए थे। लड़कों ने जूतों में तो लड़कियों ने सैनेटरी पैड्स में ड्रग्स छिपा रखी थीं। NCB ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें सैनेटरी पैड्स में छिपाकर रखी गईं ड्रग पिल्स को दिखाया गया। जांच एजेंसी के मुताबिक, 'कॉर्डेलिया द इम्प्रेस' क्रूज से पकड़ी गई आरोपी मुनमुन धमीचा ने इस तरीके से ड्रग्स को छिपाया था।

NCB ने बताया है कि यह मुनमुन के कमरे से सीजरिंग का वीडियो है और इसे क्रूज पर सर्चिंग के दौरान बनाया गया था। NCB ने मुनमुन के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8(c), 20(b), 27 और 35 के तहत मामला दर्ज किया है। वे अभी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।

मॉडल हैं ड्रग्स पार्टी में पकड़ी गई मुनमुन
ड्रग्स केस में आर्यन खान के साथ गिरफ्तार हुई दिल्ली की मुनमुन धमीचा के पास से NCB को ड्रग्स मिली हैं। मुनमुन एक मॉडल हैं और अक्सर पार्टियों में दिखती हैं। कई जगह वे गुरु रंधावा, सुयश राय और अर्जुन रामपाल जैसी हस्तियों के साथ दिखी हैं।

मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली हैं मुनमुन
मुनमुन मूल रूप से मध्यप्रदेश के सागर की रहने वाली हैं। उनकी स्कूलिंग भी सागर में हुई और हायर एजुकेशन के लिए वे भोपाल शिफ्ट हो गईं। हालांकि, अब सागर में उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता है। मुनमुन के पिता का कई साल पहले और उनकी मां का पिछले साल निधन हो गया था। साल 2014 से वे अपने भाई के साथ दिल्ली में रहती हैं। वे एक प्राइवेट कंपनी में बड़ी पोस्ट पर काम करते हैं।


सोशल मीडिया में मुनमुन के 11 हजार फॉलोअर्स
मुनमुन ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शूटिंग स्टूडियो और फोटोशूट की तस्वीरें भी शेयर की हुई हैं। मुनमुन के Instagram में करीब 11 हजार फॉलोअर्स है और उन्‍होंने इसमें अपनी मॉडलिंग शूट्स की कई फोटोज पोस्‍ट की हैं।


हाईप्रोफाइल लोग क्रूज पर ड्रग्स छिपाकर ले गए थे
इस केस में NCB ने पहले दिन ही अंदेशा जताया था कि हाईप्रोफाइल लोग अंडर गारमेंट्स में ड्रग्स छिपाकर ले गए थे। सूत्रों के मुताबिक, क्रूज पर जो रेव पार्टी चल रही थी उसमें शामिल लोग अपनी पैंट की सिलाई में, महिलाओं के पर्स के हैंडल में, अंडरवियर के सिलाई वाले हिस्से में और कॉलर की सिलाई में छिपाकर ड्रग्स ले गए थे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.



इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments