डॉक्टर पर सौतेली बेटी से रेप की कोशिश का आरोप

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

पाली (संस्कार सृजन) पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाने में एक सनसनीखेज मामला दर्ज हुआ हैं। डॉक्टर पत्नी ने अपने 55 वर्षीय डॉक्टर पति के खिलाफ सौतेली नाबालिग बेटी से रेप के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।

ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र निवासी महिला डॉक्टर ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि 29 अक्टूबर की रात करीब 3-4 बजे वह अपनी 17 साल की बेटी के साथ घर में सो रही थी। इस दौरान उसके पति ने नाबालिग बेटी को अकेले में ले जाकर रेप का प्रयास किया। बेटी के चिल्लाने पर वह जागी। तब मामला उजागर हुआ। बेटी ने बताया कि पिता उस पर गंदी नजर रखता है। महिला ने अपने पति को कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया। इस पर पति घर से चला गया।

देश छोड़ जा सकता है आरोपी, जल्द कार्रवाई
पीड़िता की मां ने बताया कि उनका डॉक्टर पति कानूनी कार्रवाई के डर से देश छोड़कर भागने की फिराक में है। इसमें उसके कुछ दोस्त मदद करने में लगे हुए हैं, इसलिए उसकी गिरफ्तारी जल्द की जाए।


पिछले कई सालों से पति-पत्नी में विवाद
पहली पत्नी से अनबन के बाद डॉक्टर ने एक साथी डॉक्टर से साल 2010 में शादी की थी। वह विधवा थी। अपनी एक बेटी को भी साथ लेकर आई थी। शादी के बाद तीनों परिवार की तरह रहते थे। पारिवारिक कारण से दोनों में पिछले काफी समय से अनबन चल रही थी। अब महिला डॉक्टर ने अपने डॉक्टर पति के खिलाफ ही बेटी से रेप के प्रयास का मामला दर्ज कराया हैं।


ट्रांसपोर्ट नगर थाना प्रभारी विक्रम सांदू ने बताया कि मामला दर्ज किया हैं। जांच के बाद ही हकीकत सामने आएंगी। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने बताया कि महिला डॉक्टर ने एक रिपोर्ट उन्हें भी सौंपी हैं इसको लेकर थानाप्रभारी को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.



इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments