शॉर्ट फिल्म माटी का लाल की शूटिंग हुई संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) कला, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था "संस्कार सृजन संस्था" के बैनर तले निर्मित शॉर्ट फिल्म "माटी का लाल" की शूटिंग चौमूं शहर की विभिन्न लोकेशनों पर सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। पारिवारिक मूल्यों, संवेदनाओं और बुजुर्गों के सम्मान पर आधारित यह फिल्म समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश देती नज़र आएगी।


फिल्म के निर्देशक राम गोपाल सैनी ने बताया कि "माटी का लाल" की कहानी इस यथार्थ को दर्शाती है कि कैसे एक पिता अपने विदेश में बसे बेटों को ही सब कुछ मानता है, लेकिन कठिन और परेशानी के समय में उन बेटों का साथ नहीं मिल पाता, जबकि देश में रह रहा छोटा बेटा ही आगे आकर पिता की सेवा और देखभाल करता है। फिल्म के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि "तरक्की का अर्थ सिर्फ पैसा कमाना नहीं, अपनों का साथ और अपनी जड़ों का सम्मान करना है। अपने बुजुर्गों का ध्यान रखें, क्योंकि वही आपकी सबसे बड़ी धरोहर हैं।"

शॉर्ट फिल्म में राजस्थानी सिनेमा के महानायक उग्रसेन तंवर, डॉ. सुरेश चंद शर्मा और मोहन सैनी ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं। इनके साथ सहायक भूमिकाओं में पंडित रविंद्र आचार्य, शेर सिंह कुमावत, कल्याण सिंह गुर्जर, डॉ. अशोक बिजारणिया, सुधांशु विजय, मुकेश सैनी, संदीप शर्मा और करण नज़र आएंगे।

असिस्टेंट डायरेक्टर संदीप शर्मा ने जानकारी दी कि फिल्म की कहानी डॉ. सुरेश चंद शर्मा द्वारा लिखी गई है तथा एडिटिंग का कार्य रजनीश सैनी संभाल रहे हैं। शूटिंग के दौरान सर्व समाज जाग्रति संघ और अक्षिता हॉस्पिटल का विशेष सहयोग रहा। पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य पूरा होने के बाद फिल्म को जल्द ही दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

हाल ही में पत्रकार और फिल्ममेकर राम गोपाल सैनी द्वारा निर्देशित शॉर्ट  फिल्म "गलती किसकी" 19 वें जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल -2027 के लिए नॉमिनेशन और 5वें सत्यजीत ऋत्विक मृणाल इंटरनेशनल कोलकाता फिल्म फेस्टिवल-2026 में ऑफिसियल सिलेक्शन हुआ है | वहीं शॉर्ट फिल्म "गलती किसकी"को एसआरके फिल्म प्रोडक्शन्स द्वारा बेस्ट शोर्ट फिल्म 2026 का अवार्ड, इंटरनेशनल टैगोर फिल्म अवार्ड 2026 में 11 केटेगरी में, पुरी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल-2026 में 9 केटेगरी में, 5वें पंजाब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल-2026 में 9 केटेगरी में, इंडो-जापान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल-2026 में 9 केटेगरी में, लंदन इंटरनेशनल सिने अवार्ड्स -2026 में 9 केटेगरी में, 8वें श्रीलंका इंटरनेशनल ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल -2026 में 10 केटेगरी में अवार्ड मिले हैं | दूरियाँ शॉर्ट फिल्म को साउथ इंडियन फिल्म फेस्टिवल अवार्ड 2026 में 9 केटेगरी में अवार्ड मिले हैं | दिये का सच शॉर्ट फिल्म को मुंबई इंटरनेशनल सिने अवार्ड्स -2026 में 12 केटेगरी में अवार्ड मिले हैं |

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले भी संस्कार सृजन संस्था द्वारा निर्मित अनमोल जीवन, अपमान, सच्ची आज़ादी, राखी, दूरियाँ, गलती किसकी, दिये का सच और पिता जैसी शॉर्ट फिल्म संस्कार टेलीफिल्म्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुकी हैं, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है | चैनल आगे भी सामाजिक सन्देश देने वाली शॉर्ट फिल्मों का निर्माण कर नए कलाकारों को मौका देता रहेगा |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


वीडियो एडिट कर


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

स्मार्ट टीवी देखें

शो स्ट्रीम करें

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments