बाल विवाह कानूनन अपराध है विषय पर विद्यार्थियों ने किया नाटक मंचन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के "बाल विवाह मुक्त भारत (BVMB)" अभियान के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आलीसर के छात्र-छात्राओं द्वारा "बाल विवाह कानूनन अपराध है" विषय पर जागरूकता नाटक का मंचन किया गया। नाटक के विभिन्न पात्रों ने प्रभावी अभिनय के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों को उजागर करते हुए समाज में जागरूकता लाने का संदेश दिया।


इस अवसर पर प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि समाज में व्याप्त इस कुरीति का उन्मूलन एक शिक्षित और जागरूक समाज से ही संभव है। उन्होंने अपील की कि महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब समाज से बाल विवाह जड़ से समाप्त होगा और 'बाल विवाह मुक्त भारत' का सपना साकार होगा।

जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों के साथ-साथ गणमान्य नागरिकों, SDMC सदस्यों एवं अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संयोजन व्याख्याता माणक चंद कुमावत ने किया। आयोजन के दौरान उपस्थित जनसमूह ने बाल विवाह न करने व इसके विरुद्ध आवाज उठाने की शपथ ली। अंत में विद्यार्थियों को फल वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


वीडियो एडिट कर

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

स्मार्ट टीवी देखें

शो स्ट्रीम करें

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments