चीन कर रहा इस ग्रह पर मानव विमान भेजने की तैयारी

  जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

बीजिंग (संस्कार न्यूज़) चीन का मंगल पर 2033 तक अपना पहला मानव विमान भेजने की तैयारी में है। इससे पहले चीन ने मंगल ग्रह पर रोबोट को भेजा था। चीन ने इस बात की जानकारी तब दी जब उसका मंगल ग्रह पर रोबोट मिशन सफल हो गया। मंगल ग्रह पर मनुष्यों को भेजने की इस दौड़ में चीन अमेरिका से आगे निकलना चाहता है।

चीन अकादमी ऑफ लॉन्च व्हीकल के प्रमुख वांग ने बुधवार को बताया कि मिशन की शुरुआत करने से पहले हमने मंगल पर रोबोट भेजा था। जिससे हम वहां की अधिक जानकारी मिल सकें।

मंगल पर इंसानों के रहने के लिए जगह, चालक दल को ग्रह के संसाधनों का उपयोग करने में सक्षम होना, साइट पर ऑक्सीजन पैदा करना और बिजली का उत्पादन करना। वांग ने आगे कहा कि अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी पर वापस लाने के लिए चीन को भी प्रौद्योगिकी विकसित करनी पड़ेगी।

यह भी पढें - 24 जून को आसमान में दिखेगा अलग चाँद

2030 के अंत तक ग्रह से मिट्टी के नमूने लाने के लिए के लिए एक बिना क्रू राउंड-ट्रिप मिशन की भी उम्मीद है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा भी 2030 तक मंगल पर जाने के लिए तकनीक विकसित कर रही है। चीन भी चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में एक बेस बनाने की योजना कर रहा है।पिछले हफ्ते चीन ने 2016 के बाद तीन अंतरिक्ष यात्रियों को अपने स्पेस स्टेशन पर भेजा था।

स्पेस स्टेशन ने तीनों अंतरिक्ष यात्रियों की एक वीडियो भी सामने आई है जिसमें तीनों हवा में उड़ते खाने के डिब्बों के बीच बैठे है और सोने की तैयारी कर रहे है। इस सफल अभियान के बाद से चीन अंतरिक्ष शक्ति बनने की रेस में बाकी देशों से आगे निकलता जा रहा है।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments