24 जून को आसमान में दिखेगा अलग चाँद

  जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

नई दिल्ली (संस्कार न्यूज़) इस साल 24 जून को ग्रीष्म संक्राति के बाद की पहली पूर्णिमा है और इस दिन एक अनोखी खगोलीय घटना आसमान में दिखाई देगी। 24 जून को आसमान में चंद्रमा स्ट्रॉबेरी के रंग में दिखाई देगा। इस दिन चांद आकार में बड़ा और थोड़ा-थोड़ा स्ट्राबेरी की तरह गुलाबी रंग का दिखाई पड़ेगा। जून में पूर्णिमा के दिन निकलने वाले इस चांद को स्ट्राबेरी मून कहते हैं। किसी-किसी जगह पर इसे हॉट मून या हनी मून भी कहा जाता है। चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी से निकटता के कारण अपने सामान्य आकार से काफी बड़ा दिखाई देगा। 

स्ट्राबेरी मून

स्ट्राबेरी मून का नाम दरअसल प्राचीन अमेरिकी जनजातियों से नाम मिला है, जिन्होंने स्ट्राबेरी के लिए कटाई के मौसम की शुरुआत के साथ पूर्णिमा को चिन्हित किया था। दरअसल, स्ट्राबेरी मून एक स्थानीय अमेरिकी नाम है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में इसे अलग-अलग नाम से जाना जाता है। यूरोप में स्ट्राबेरी मून को रोज मून कहते हैं, जो गुलाब की कटाई का प्रतीक है। उत्तरी गोलार्ध में इसे गर्म चंद्रमा कहा जाता है क्योंकि यह भूमध्य रेखा के उत्तर में गर्मी के मौसम की शुरुआत करता है। इसे वहां गर्मी की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।

यह भी पढें - वैक्सीन की दूसरी डोज में देरी हुई तो टूट सकता है सुरक्षा चक्र : मुख्यमंत्री

बेरी मून आमतौर पर वसंत की आखिरी पूर्णिमा या गर्मियों की पहली तारीख को दिखता है। इसे ब्लूमिंग मून, ग्रीन कॉर्न मून, होर मून, बर्थ मून, अंडे देने वाला मून और हैचिंग मून, हनी मून और मीड मून भी कहा जाता है। स्ट्राबेरी मून एक रात से अधिक समय तक दिखाई देगा।

हाल ही के दिनों में कई खगोलीय घटनाएं देखने को मिली है। बीते दिनों सुपर मून, ब्लड मून, चंद्र ग्रहण और फिर रिंग ऑफ फायर यानि सूर्य ग्रहण दिखाई दिया था। अब 24 जून में स्ट्राबेरी मून भी बहुत खास होगा। हिंदू पंचांग के मुताबिक स्ट्राबेरी मून वसंत ऋतु की अंतिम पूर्णिमा और ग्रीष्म ऋतु की पहली पूर्णिमा का प्रतीक है।




हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


Post a Comment

0 Comments