कैसे बनी लुटेरी क्वीन ‘मिसेज इंडिया राजस्थान’

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार न्यूज़) ‘मिसेज इंडिया राजस्थान-19’ प्रियंका चौधरी के कारनामों के रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सरिया व्यापारी से नाम जुड़ने पर हनीट्रैप का केस अब हाईप्रोफाइल बन गया है। प्रियंका चौधरी के मन में एक नया सपना था। कुछ अलग करने के जुनून को लेकर पीपलू टोंक से वह जयपुर पहुंची थी। जांच में पता लगा है कि प्रियंका की हेड कॉन्स्टेबल से दूसरी शादी है। उसकी पहले भी एक बार शादी हो चुकी है। अनबन होने पर पहले पति को छोड़ कर उसने दूसरी शादी की थी। इसके बाद वह जयपुर आकर रहने लग गई थी।

फिलहाल प्रियंका को जेल भेज जा चुका है। उधर, उसके फ्लैट से पुलिस ने तीन एसी, लैपटॉप और एलईडी टीवी को जब्त किया है। लैपटॉप में व्यापारी और प्रियंका चौधरी के बीच बातचीत के ऑडियो शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी में ये बात भी सामने आई कि प्रियंका ने पहली शादी हाई प्रोफाइल लाइफ जीने के लिए की थी, वह पहली शादी में रोक-टोक और खुलापन नहीं मिलने से दुखी थी।

कई फैशन शो में प्रियंका ने किया पार्टिसिपेट

2016 में जयपुर आने के बाद प्रियंका ने सरिया व्यापारी घासीलाल के पास नया आशियाना तो ढूंढ लिया था, लेकिन वह नया मुकाम हासिल करना चाहती थी। प्रियंका ने कई फैशन शो में पार्टिसिपेट किया था। इसके बाद भी उसे बड़ी मंजिल नहीं मिल रही थी। चर्चा तो यह भी है कि व्यापारी घासीलाल ने ही प्रियंका को मिसेज इंडिया राजस्थान बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। 2019 में प्रियंका को बड़ी उपलब्धि मिली थी। इसके पीछे भी व्यापारी का ही बड़ा हाथ था और पूरी सेटिंग की थी।

कंपनी में लीगल एडवाइजर बताकर लिया लोन

प्रियंका महंगी चीजों का शौक रखती थी और हाईप्रोफाइल लाइफ जीती थी। प्रियंका के पास 32 लाख रुपए की बड़ी कार है। उसका पति भी अक्सर इसी कार को लेकर जाता था। कार के कारण वह बड़े अधिकारियों की नजर में आ गया था। जांच में पता लगा कि प्रियंका ने लीगल एडवाइजर बनकर लोन लिया था। फ्लैट पर भी दीवान हाउसिंग फाइनेंस से लोन लिया गया था। लोन में सैलेरी भी दो लाख रुपए बताई गई थी। हेड कॉन्स्टेबल के नाम से लोन चल रहा है, लेकिन प्रियंका लोन फाइल में को-एप्लीकेंट है।

बातचीत का रिकॉर्ड, एसी, लैपटॉप, एलईडी की जब्त

जांच अधिकारी एएसआई जयसिंह ने बताया कि व्याापारी घासीलाल और प्रियंका के बीच बातचीत का रिकॉर्ड लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्रियंका के फ्लैट से तीन एसी, लैपटॉप व एक एलईड़ी को जब्त किया है। उन्होंने यह भी बताया कि व्यापारी घासीलाल की फर्म से एसी, लैपटॉप, एलईडी लगवाई गई थी। पुलिस के मुताबिक अन्य चीजों का भी रिकाॅर्ड चेक किया जा रहा है। बैंक खातों का भी रिकाॅर्ड चेक कर रहे हैं कि कितना लेन-देन हुआ है।  बैंक से डिटेल ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि लेनदेन के कई दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।


हम किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157


Post a Comment

0 Comments