जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

चौमूं (संस्कार न्यूज़) ग्राम देवथला में रविवार 13 जून को समस्त ग्राम जनता देवथला निवाणा के तत्वाधान में श्री श्याम मन्दिर विश्राम भवन में आयोजित होने वाले रक्त दान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया |

पोस्टर का विमोचन देवथला सरपंच श्रीमती कोयली देवी,नाथूराम दुसाद, ईटावा भोपजी सरपंच श्रीमती ममता मोहन बराला,सामाजिक कार्यकर्ता मोहन बराला,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईटावा भोपजी व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाणा प्रधानाचार्य रामसिंह मीणा, विष्णु कुमार शर्मा ने किया |


आयोजनकर्ता देवथला वार्ड पंच विकास कुमार मीणा ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना काल मे रक्त के लिए लोगो को जूझता देखा है और बहुतायत मात्रा में रक्त की कमी हो रही है ,इसलिए आमजन को रक्त के लिए भटकना ना पड़े | इसके लिए क्षेत्र के समस्त रक्तवीरों से हाथ जोड़कर निवेदन किया कि इस नेक कार्य में हिस्सा लेकर अपने रक्त के माध्यम से आमजन को जीवन दान देने  का बहुमूल्य कार्य करे |


इस दौरान सहयोगी सुरेश योगी,रवि कुमावत,जीतू कुमावत,अजय शर्मा मौजूद रहे |


हम किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157