एक ही युवक पर तीसरी बार हुआ मामला दर्ज

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार न्यूज़) जयपुर में एक बार फिर 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग को स्कूटी के आगे बाइक आड़े लगा कर रोका। स्कूटी पर बगरू में एक मकान में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता की मां के मोबाइल पर वीडियो भी भेज दिए। करधनी पुलिस ने लड़की को बगरू से बरामद किया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। युवक कुछ दिनों पहले ही जेल से छूट कर आया था। फोन पर बात होने के बाद ही वह घर से निकली। लड़की पहले भी युवक के खिलाफ दो बार मामला दर्ज करा चुकी है।

करधनी थानाधिकारी राजेश बाफना ने बताया कि नाबालिग ने सोमवार देर रात मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में किशोरी ने बताया कि उसके रिश्तेदार घर पर मिलने आए हुए थे। किशोरी स्कूटी को चलाने के लिए गई हुई थी। शेखावत मार्ग पर अजीत बाइक लेकर खड़ा मिला। अजीत ने बाइक को किशोरी की स्कूटी के आगे लगा दिया। उसे डरा-धमकाया। दूसरा युवक बाइक को लेकर चला गया। तब वह खुद स्कूटी पर आकर बैठ गया और उसे बगरू में एक किराए के मकान में लेकर पहुंचा। नाबालिग का कहना है कि अजीत ने डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका मोबाइल भी बंद कर दिया। इधर, जब काफी देर तक वह घर नहीं पहुंची तो मां व बहन ने मोबाइल नंबरों पर फोन किया। उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा था। मोबाइल पर कई बार मैसेज भी किए।

किशोरी ने मोबाइल पर भेजी लाइव लोकेशन
किशोरी ने बताया कि रात भर वह कमरे में ही अजीत के साथ रही थी। अजीत ने रात में उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह वह उठी तो अजीत कमरे में नहीं था। तब उसने मौका देखकर मोबाइल ऑन किया। मोबाइल पर बहन से बात की। फिर उसे व्हाटसएप पर लाइव लोकेशन भेजी। परिजनों ने उसकी करधनी थाने में शिकायत की। लाइव लोकेशन के आधार पर करधनी पुलिस बगरू में पहुंच गई। पुलिस पहुंची तो वहां पर अजीत नहीं मिला। अजीत उसकी स्कूटी लेकर फरार हो गया था। पुलिस उसे बगरू से लेकर आ गई। बाद में युवक ने नाबालिग की मां के मोबाइल नंबर पर दुष्कर्म के वीडियो भेज दिए। वीडियो देखकर पूरा परिवार परेशान हो गया। देर रात को उन्होंने करधनी थाने में मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने लड़की का मेडिकल चेकअप करवा लिया है। पुलिस अब उसके बयान दर्ज कराएगी। पुलिस का कहना है कि अभी तक वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध नहीं करवाया है।

ये भी पढ़ें - कैसे बनी लुटेरी क्वीन ‘मिसेज इंडिया राजस्थान’

आरोपी के खिलाफ दो बार करा चुकी मामला दर्ज

जांच में पता लगा कि किशोरी 2020 में अजीत के खिलाफ दो बार मुकदमा दर्ज करा चुकी है। अभी भी युवक ने उसे पहले एसएमएस भेजा था। फोन पर बात होने के बाद किशोरी उससे मिलने के लिए गई थी। पहली बार लड़की ने युवक के खिलाफ अपहरण किए जाने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो वह बयानों में पलट गई। पुलिस ने फाइल को बंद कर दिया। इसके बाद दोबारा से लड़की ने अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज कराया। तब कोर्ट में बयानों में लड़की ने रेप की बात कही। करधनी पुलिस ने अजीत को गिरफ्तार कर लिया था। बताया जा रहा है कि अजीत की कुछ दिनों पहले ही जमानत हुई थी। अब लड़की ने तीसरी बार अजीत के खिलाफ ही दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया।


हम किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157

Post a Comment

0 Comments