युवा संवाद एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

जालोर (संस्कार न्यूज़) विजय पैराडाइज होटल जालोर में आज युवा संवाद एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर बी आर अंबेडकर वेलफेयर सेवा सोसायटी के तत्वाधान में किया गया । 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में  आईपीएस श्री पंकज जी चौधरी ने  बताया कि  कार्य करते हुए यह नहीं कि सामने वाला व्यक्ति किस जाति से है किस धर्म से है कि सत्र से हमें प्रत्येक कार्य देश हित में करना चाहिए | जिससे  हम देश विकास में अपना सहयोग दे सके | हम लोग  सर्विस में लगकर भी ढूंढ लेंगे तो फिर हमारी विधान की शपथ का क्या होगा  इसलिए हम सबका दायित्व है कि समाज में जो लोग वंचित है  उन सबको  आगे लाया जाए और जो कुछ भी  सपनों में खामियां हैं  उनको दूर किया जाए |

सर्वप्रथम महात्मा ज्योतिबा फुले सावित्रीबाई फुले एवं बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप पूजन कर कार्यक्रम की विधिवत  शुरुआत की गई | सर्वप्रथम हसन मेहर ने बोलते हुए बताया कि जालौर के युवाओं में वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी के लिए उत्साह की कमी है | इसलिए सभी युवाओं को पूरा तन मन धन से तैयारी करनी चाहिए और किसी को यह नहीं चलना चाहिए कि वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं | इसलिए वह आगे नहीं बढ़ पाएगा उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि मैंने विपरीत परिस्थितियों में भी आज यह मुकाम हासिल किया है जोकि कड़ी मेहनत का नतीजा है | उन्होंने लड़कियों को हर परिस्थिति में अपना मनोबल ऊंचा रखने और परिवार वालों का विश्वास जीतकर आगे आने की अपील की युवा उद्यमी पारस मेघवाल ने युवाओं को रोज अपने कार्य का हिसाब किताब कर आगे बढ़ने का आह्वान किया | पारस पारंगी खुद गरीब तबके से उठ कर  उचा मुकाम हासिल किया है | रेखा देवड़ा ने महिलाओं को और लड़कियों को  वीर विपरीत परिस्थितियों में भी  में भी संघर्ष करने का आह्वान किया कार्यक्रम में पुलिस वालों से अमृत ने भी संबोधन किया। 

बहुचर्चित आईपीएस पंकज चौधरी द्वारा आज जालौर के होटल विजय पैराडाइज में युवाओं का युवा समाज एवं महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में युवा उद्यमी पारस सारंगी, पुखराज मेघवाल, रेखा देवड़ा, गोपाल देवासी ,संगीता मेघवाल, आदि उपस्थित थे  ।


 

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments