जयपुर सिटी में फागुन आते ही चंग बजने लगे

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार न्यूज़) जयपुर सिटी में फागुन आते ही चंग बजने लगे हैं | ऐसा ही एक नजर सीकर रोड बालाजी कांटा गायत्री नगर में देखने को मिला | जिस प्रकार गांव के लोग होली से 1 महीने पहले चंग बजाकर धमाल, लोकगीत गाते रहते हैं उसी प्रकार गांव से आए हुए लोग सिटी में रहे हैं | यहाँ भी संस्कृति को बरकरार रख रहे हैं |

चंग की धुन पर राजस्थानी धमाल गीत गाते हैं ,उसके आगे नाचते हैं ,झूमते हैं | इस धमाल के लोक गीतों को सुनकर लोगों का मन गदगद हो जाता है | लेट रात्रि तक कालोनी के लोग इन लोकगीत को सुनने के लिए जोश रहते है | उन लोगों के लोकगीत सुनकर लोगों की नींद भी उड़ जाती है | चलते लोग अपने वाहनों को रोककर धमाल गीत सुनने के लिए मजबूर हो जाते हैं| 

धमाल लोक गीतों की प्रस्तुति देने वाले राजू हलवाई, भंवर सिंह शेखावत, जालंधर सिंह राठौड, अशोक शर्मा खेजरोली, गणपति, सिंह सरदारमल, संतोष अग्रवाल, धर्मपाल शर्मा, मोहन सिंह, सुरेश सैनी आदि लोगों ने धमाल संगीत की प्रस्तुति दी इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments